आगर मालवा-
मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री एवं आगर-मालवा जिले के प्रभारी मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा आज सुसनेर में नगर परिषद के नवीन भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रदीप सोनी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों की उपस्थिति में नवीन भवन के लोकार्पण उपरांत सब्जी मंडी स्थित टिन शेड का भी उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में नगरीय विकास एवं नागरिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया गया। साथ ही वार्ड क्रमांक 12 के 31 पात्र परिवारों को पट्टों का वितरण किया गया।
इस अवसर पर विधायक आगर मधु गहलोत, विधायक सुसनेर भेरोसिंह बापू, जिला अध्यक्ष ओम मालवीय, जिला प्रभारी जयदीप सिंह पटेल, फूलचंद्र वेदिया, पूर्व जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर, दिलीप सकलेचा, पूर्व विधायक बद्रीलाल सोनी, फूलचन्द्र वेदिया, श्री गोवर्धन शुक्ला, नरेंद्र विजयवर्गीय, मनोज हाड़ा, विष्णु भावसार, डॉ. सौरभ जैन, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद इबादुल्ला खान, नईम अहमद मेव, स्नेहा युगल परमार, राकेश कानूडीया, मीना पवन शर्मा, टोनी शेख, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप जैन, जितेंद्र सांवला, ईश्वरसिंह कांवल, अर्जुन ज़ादमे एवं मोहसिन मेव, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, विधायक प्रतिनिधि राणा चितरंजनसिंह, लखन सेन एवं कालुसिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारियों का उपस्थित रहे।।
कार्यक्रम का संचालन मुकेश हरदेनिया एवं पवन शर्मा द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओ.पी. नागर ने व्यक्त किया। नवीन भवन के प्रारंभ होने से नगर परिषद के प्रशासनिक कार्यों में सुगमता आएगी तथा नागरिकों को बेहतर एवं सुलभ सेवाएं उपलब्ध होगी।
