ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

वजन घटाने के लिए सूप को अपनी डाइट में करे शामिल

वजन घटाने के लिए वर्कआउट या व्यायाम के अलावा सही डाइट के रूटीन का फॉलो किया जाना भी बहुत जरूरी है | वजन घटाने के लिए डाइट में कई तरह की चीजें शामिल की जा सकती हैं, जिनमें से एक ऑप्शन सूप का भी हैं | इन सूप को करें ट्राई |

पालक का सूप: वजन घटाने के लिए पालक का सेवन बेस्ट रहता है | आप पालक को सलाद या सब्जी के रूप में खा सकते हैं, लेकिन इसका सूप हेल्थ के लिए और भी अच्छा माना जाता है |

गाजर का सूप: सर्दियों में आसानी से मिलने वाली गाजर का सूप हेल्दी होने के साथ स्वादिष्ट भी होता है | गाजर में कई ऐसे विटामिन पाए जाते हैं, जो शरीर को सही पोषण प्रदान करते हैं | इसे वेट लोस की अपनी डाइट में जरूर शामिल करें |

कद्दू लहसुन का सूप: पेट के लिए हल्का और पचने में आसान, कद्दू कम कैलोरी वाला सूप है | इसमें हल्दी और लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है | इसमें एंटी इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं | ये इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है |

पत्ता गोभी सूप: वजन घटाने के दौरान ज्यादा मात्रा में हरी सब्जियों के सेवन की सलाह दी जाती है, इसलिए आप पत्ता गोभी का सूप ट्राई कर सकते हैं | कहते हैं कि इस सूप से शरीर में बने हुए एक्स्ट्रा फैट को बर्न किया जा सकता है |

लौकी का सूप: लौकी एसिडिटी, अपच, अल्सर और कब्ज के इलाज के अलावा वजन घटाने को भी बढ़ावा देती है | इसमें कैलोरी कम होती है और तेजी से वजन कम करने में मदद कर सकती है | ये सैचुरेटेड फैट और कोलेस्ट्रॉल में भी कम है |

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!