भारत की दिग्गज फर्राटा धाविका दुती चंद ने अपने नए सत्र की शानदार शुरुआत की है | दुती ने राष्ट्रीय अंतर विश्वविद्यालय महिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दूसरे दिन महिलाओं की 100 मीटर स्पर्धा में सोने का तमगा अपने नाम किया है | दुती के अलावा दूसरे दिन प्रिया मोहन का भी जलवा देखने को मिला | प्रिया मोहन ने 400 मीटर में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया |
विश्व विश्वविद्यालय खेल 2019 की स्वर्ण पदक विजेता दुती ने 100 मीटर फाइनल में 11 |44 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीतकर सत्र की शुरुआत की | वह केआईआईटी विश्व विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही हैं |
ऐसा रहा प्रिया का प्रदर्शन
पिछले साल 400 मीटर में भारत की सबसे तेज महिला धावक रही 18 साल की प्रिया ने फाइनल में 52 |58 सेकेंड के समय के साथ खिताब जीता | उन्होंने 2021 अंडर-20 विश्व चैंपियनशिप में चौथे स्थान पर रहने के दौरान 52 |77 सेकेंड के अपने पिछले निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार किया | बेंगलुरू के जैन विश्व विद्यालय का प्रतिनिधित्व कर रही प्रिया का यह प्रदर्शन मीट रिकॉर्ड भी है | उन्होंने 2005 में अनिल्डा थॉमस के 52 .99 सेकेंड के समय में सुधार किया |
मेरली ग्रेसेना ने 1 .84 मीटर के मीट रिकॉर्ड और निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी करते हुए ऊंची कूद का स्वर्ण पदक जीता |पटियाला के पंजाब विश्व विद्यालय की बलजीत कौर ने 20 किमी पैदल चाल जबकि पुणे की सावित्रीबाई फुले विश्व विद्यालय की कोमल जगदाले ने 3000 मीटर स्टीपलचेज का खिताब मीट रिकॉर्ड बनाकर जीता |
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.