Screenshot 20260216 132620 Gallery scaled

आगर मालवा – कानड़ नगर के राजवाड़ा मोहल्ले सहित कई वार्डो मे दूषित पेयजल आपूर्ति का गंभीर मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। क्षेत्र के एसडीएम मिलिंद ढोके ने गिरीश न्यूज़ से चर्चा में बताया कि जल प्रभारी जब्बार खान को हटा दिया गया है वहीं सीएमओ के खिलाफ भी कार्यवाही प्रस्तावित की जा रही है साथ ही संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

हम आपको बता दें कि जिस बावड़ी से पानी सप्लाई किया जा रहा था, उसमें कई दिनों से एक कुत्ता मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने पर मोहल्लेवासियों ने स्वयं मौके पर जाकर मृत कुत्ते को बाहर निकाला। नागरिकों का कहना है कि घरों में बदबूदार और गंदा पानी पहुंच रहा था, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है।

बिना ट्रीटमेंट सीधे घरों तक पानी

पूरे प्रकरण मे सबसे चिंता जनक तथ्य यह है कि नगर परिषद के घरों में बिना ट्रीटमेंट के सीधे ही इस बावड़ी से नल एवं पाइपलाइन के जरिए पेयजल पहुंचाया जा रहा था लोगों ने नगर परिषद पर लापरवाही का आरोप लगाते हुई है गिरीश न्यूज़ को यह भी बताया कि बावड़ी से यह पानी बिना ट्रीटमेंट अथवा फिल्टरिंग के सीधे नलो के माध्यम से लोगों के घरों में पहुंच रहा था । नगर पंचायत के पूर्व पार्षद गौरी शंकर सूर्यवंशी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पहले भी एक बार इस तरह की गलती होने पर क्षेत्र के कई लोग बीमार हो गए थे अब यह घटना फिर हुई है अधिकारियों को इस मामले को गंभीरतापूर्वक लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।

सीएमओ का अलग बयान

वहीं जब सीएमओ शिवसिंह से बात की गई तो उन्होंने पहले बताया कि वर्तमान में इस बावड़ी से पेयजल सप्लाई नहीं किया जा रहा था और इसका उपयोग केवल गर्मी के समय किया जाता है, जब नानूखेड़ी बांध का पानी समाप्त हो जाता है। हालांकि बाद में उन्होंने कहा कि केवल एक वार्ड में इस बावड़ी से जल आपूर्ति की जा रही थी।

पार्षद का दावा

वार्ड क्रमांक 3 के पार्षद बाबूसिंह सूर्यवंशी ने बताया कि इस बावड़ी से सीधे बड़ी संख्या में लोगों को पानी उपलब्ध कराया जाता रहा है और अभी भी करीब आदि कानड़ को यह पानी सप्लाई किया जा रहा था ।

आम लोगों ने दी अब आंदोलन की चेतावनी 

इधर इस मामले को लेकर आम लोगों ने जल्द व्यवस्था में सुधार नहीं करने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी है –

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *