आगर मालवा:
आगर मालवा जिले के सुसनेर मार्ग पर ग्राम बर्डा बरखेड़ा के समीप दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों वाहनों के सामने के हिस्से पूरी तरह चूर-चूर हो गए और परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक दुर्घटना में कुल 12 लोग प्रभावित हुए है जिसमें एक महिला श्रीमती रचना पत्नी दिनेश दांगी (उम्र लगभग 35 वर्ष), निवासी: ग्राम लोहारिया, सोयत की मौत हो गई जबकि बाकी 13 मे से 11 लोग घायल हुए है ।
इस घटना में 2 वर्षीय बालक लविश और दीपिका गुजराती को छोड़कर अन्य सभी घायल हुए है।
प्रभावित वाहन और सवारों की सूची
ओमनी कार (RJ17UA5388) जो आगर से सोयत (लोहारिया) की ओर जा रही थी इसमें कुल 9 लोग सवार थे (07 महिलाएं, 01 पुरुष, 01 नाबालिग बालक):
1. रमेशचंद दांगी (पिता शिवनारायण दांगी, उम्र 40 वर्ष, निवासी लोहारिया सोयत – चालक/मालिक)
2. पूजा पत्नी नरेंद्र दांगी (निवासी लोहारिया सोयत)
3. प्रेमबाई पत्नी कन्हैयालाल दांगी (निवासी लोहारिया सोयत)
4. मंजूबाई पत्नी फूलचंद दांगी (निवासी लोहारिया सोयत)
5. सुनीता पत्नी कमलेश दांगी (साथ में बालक लविश उम्र 2 वर्ष)
6. कल्लोबाई पत्नी बाबू खां (उम्र 35 वर्ष, निवासी सोयत – आगर से बैठी थी)
7. गुड़ड़ीबाई पत्नी कन्हैयालाल दांगी (निवासी लोहारिया सोयत)
8. रचना पत्नी दिनेश दांगी (निवासी लोहारिया सोयत – मृत)
9. बालक लविश उम्र दो वर्ष
वहीं दूसरी और स्पोर्ट्स फोर्ड कार (MP13CC6239) जो सुसनेर से देवास की ओर जा रही थी में कुल 5 लोग सवार थे (02 महिलाएं, 01 बालिका, 01 पुरुष, 01 बालक):
1. जगदीश भवसार (उम्र 30 वर्ष, निवासी देवास
2. मीना भवसार (निवासी देवास)
3. दीपिका गुजराती (उम्र 30 वर्ष, निवासी देवास
4. बालक अर्धव (पिता राजेश सोलंकी, उम्र 15 वर्ष, निवासी देवास)
5. बालिका भियांशी गुजराती (उम्र 7 वर्ष, निवासी देवास)
घायलों को पहुंचाया गया तत्काल अस्पताल

इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल आगर मालवा पहुंचाया गया। कुछ गंभीर घायलों को उज्जैन या इंदौर के बड़े अस्पताल रेफर किया गया है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी मोतीलाल कुशवाह और कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया और क्रेन मशीन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त कारों को सड़क के बीच से हटवाकर यातायात बहाल किया।
पुलिस की अपील

पुलिस जांच में तेज रफ्तार, लेन बदलने की लापरवाही या अन्य कारणों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने सभी वाहन चालकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने, गति सीमा का ध्यान रखने और सतर्क रहने की अपील की है।
