Screenshot 20260320 114520 Gallery

आगर मालवा-

मध्य प्रदेश कृषि उपज मंडी के एम.डी. कुमार पुरुषोत्तम के किसानों की समस्याओं को देखते हुए कृषि उपज मंडी की नीलामी प्रक्रिया को हर संभव प्रयास कर सुचारु जारी रखने संबंधी आदेश के बाद भी आगर की मंडी को आज बंद रखा जा रहा है।

प्रकरण की खास बात यह है कि पहले किसानों को आज मंडी नीलामी कार्य चालू रहने संबंधी मैसेज कर और इस संबंध में एक सूचना मंडी के मुख्य द्वार पर चश्मा करने के बाद उन्हें मंडी बुलाया गया पर फिर बाद में मंडी के व्यापारी और तुलावटी के बीच चल रहे विवाद को लेकर आज अचानक से मंडी को बंद कर दिया गया। ऐसे में सैकड़ो किलोमीटर दूर से अपनी उपज लेकर ट्रैक्टर ट्राली से पहुंचे किसान आक्रोशित हो गए और उन्होंने मंडी के में गेट का सामने हंगामा करना शुरू कर दिया और इस दौरान ट्रैक्टर ट्राली की लंबी लाइन मंडी के मुख्य द्वार के सामने लग गई। इसकी सूचना जब गिरीश न्यूज़ को मिली तो हम कृषि उपज मंडी आगर पहुंचे और वहां किसानों से चर्चा कर उनकी समस्या को जाना।

इसके बाद हमने किसानों की समस्या से जब कृषि उपज मंडी के सचिव अश्विन सिन्हा को अवगत कराया तो उन्होंने बताया कि पहले आज मंडी मैं नीलामी कार्य होना था इसलिए हमने इस तरह का मैसेज किसानों को पहुंचाया था पर देर शाम व्यापारी और तुलावटी के मध्य तोल को लेकर चल रहे एक विवाद को लेकर व्यापारियों द्वारा आज मंडी बंद रखने का निर्णय लिया गया इस संबंध में भी हमने सूचना प्रसारित की थी पर हो सकता है किसानों को वह नहीं मिली हो। अब हम व्यापारियों से चर्चा कर आज मंडी शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि जो दूर-दूर से किसान अपनी उपज ट्रैक्टर ट्राली से लेकर आए हैं उनका माल तोला जा सके।

समाचार लिखे जाने तक आगर कृषि उपज मंडी में नीलामी कार्य प्रारंभ कर दिया गया था।

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें

यह भी पड़े