ब्रेकिंग
पुलिस ने एक आरोपी से पकड़ा गांजा। 7 लाख से अधिक का मशरूका जप्त हुआ - बाबा बैजनाथ मंदिर के गर्भगृह में भराया पानी। दर्शनार्थी बाहर से ही दर्शन करने को मजबूर हुए। जल्द हाल... देश के प्रधानमंत्री के साथ ही आगर मालवा जिले के शहिद एवं भूतपूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान। इंदौर ... *" स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों के बीच चल रहा है रैकेट "* कुछ ऐसे ही आरोपो के ... आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, कानड, नलखेड़ा एवं उज्जैन क्षेत्र से चोरी गई कुल 18 मोटर सायकलें कीमती क... कांग्रेस नें तिरंगा हाथ में लेकर निकाली जय हिंद यात्रा, पाकिस्तान के खिलाफ मिली सफलता के लिए भारतीय ... नलखेड़ा में 50 लाख की लूट। लुटेरो ने हाथ तोड़कर लूटे 50 लाख के सोना, चांदी के जेवरात और नगद रुपए तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने, सेना के सम्मान में सर्व समाज तनोडिया ने निकाली तिरंगा यात... सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का मामला, कांग्रेस नें जलाया मंत्रियों और सांसद का पुतला भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने आगर मालवा जिला मुख्यालय पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। जगह-जगह हुआ भव...

विधायक विपिन वानखेडे ने पुलिस पर लगाया भाजपा के समर्थन में कार्य करने का आरोप । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का किया घेराव । साथ ही नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के तहत कई जगह किया कांग्रेस के अध्यक्ष बनने का दावा

*विधायक विपिन वानखेड़े ने किया पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पर धरना प्रदर्शन।*

– आज क्षेत्रीय विधायक विपिन वानखेड़े के नेतृत्व में आगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया। पिछले दिनों संपन्न हुए पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव का राजनैतिक परा चढ़ा हुआ है जिसकी उठापटक लगातार जारी है। कांग्रेस नेता व कार्यकर्ताओं पर की जा रही प्रशासनिक कार्यवाही के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता उज्जैन रोड स्थित विधायक निवास पर एकत्रित हुए और मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से बड़ी संख्या में पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां जोरदार नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में विधायक विपिन वानखेड़े ने दावा किया आगर में जिला पंचायत अध्यक्ष, बडौद व आगर जनपद सहित आगर नगर पालिका समेत बडौद, कानड़ नगर पंचायत में कांग्रेस के ही अध्यक्ष बनेंगे।

विधायक वानखेड़े मिडिया के माध्यम से पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय प्रशासन लोकतंत्र हत्या कर रहा है विगत चुनावों में पुलिस प्रशासन कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरणों में फंसाकर कार्यवाही कर प्रताड़ित कर रहा है। प्रशासन का भाजपा के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। बडौद में कांग्रेस नेता भेरूलाल सिंह परिहार के फार्म हाउस पर अतिक्रमण की द्वेशतापूर्ण कार्यवाही निंदनीय है। बडौद के शहर कांग्रेस अध्यक्ष जीतू मकवाना को 306 के फर्जी प्रकरण फंसाया गया है। विधायक ने पुलिस प्रशासन को अंतिम चेतावनी दी है कि अगर यह बदले की कार्यवाही बंद नहीं हुई तो आगामी दिनों में हम 10 हजार लोगों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे जिसकी सभी जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन की होंगी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=IsUTcN3B2dg[/embedyt]

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!