ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

10 लाख जॉब के वादे से मुकरे डिप्टी CM तेजस्वी यादव! संबित पात्रा ने पूछा ये सवाल

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) एवं कांग्रेस की महागठबंधन सरकार के बनते ही अपराधिक गतिविधियों में आये उछाल राज्य में जंगलराज की वापसी करार देते हुए आज कहा कि भाजपा बिहार में अपराध एवं परिवारवाद के खिलाफ निरंतर लड़ती रहेगी।

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने यहां पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि बिहार में महागठबंधन के सत्ता में आने के पश्चात जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के बीच जिस प्रकार की गतिविधियां बिहार में हुई हैं, वह उससे जनता को अवगत कराना चाहते हैं। गत 10 अगस्त को बिहार में एक पत्रकार की गोलीमार कर हत्या कर दी गई। 11 अगस्त को एक और पत्रकार की हत्या कर दी गई और बेतिया के एक पुजारी की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई। 11 अगस्त को ही पटना के एक कार शोरूम में बहुत बड़ी लूट हुई और इसी दिन छपरा में जहरीली शराब के सेवन के कारण 6 लोग मृत्यु को प्राप्त हुए।

उन्होंने कहा कि छपरा में इससे पहले 13 लोगों की जहरीली शराब के कारण मुत्यु हुई थी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा में 10 लोगों की मौत हुई थी। उन्होंने कहा कि बिहार में जिस प्रकार से तेजी से जो अव्यवस्था फैल रही है उसका एक संस्मरण यह है कि जिला पश्चिम चंपारण में 12 वर्षीय किशोरी से सामुहिक दुष्कर्म होता हो, मुजफ्फरपुर में एक व्यवसायी के घर में दिन-दहाड़े लूट होती है, आभूषण दुकानों में चोरी होती है। पूरे बिहार में चोरी, स्नैचिंग, हत्या, दुष्कर्म, लूट का तांडव मचा हुआ है। बिहार में जंगल राज दोबारा आ गया है।

डॉ. पात्रा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने 2020 में कहा था कि हम आएंगे तो 10 लाख नौकरी देंगे। जब उनसे पूछा गया कि अब आप आ गए हैं तो 10 लाख नौकरी का क्या होगा? तो तेजस्वी यादव कहते हुए नजर आते हैं कि देखिए अभी तो हम मुख्यमंत्री नहीं बने हैं, मैंने कहा था कि जब हम मुख्यमंत्री बनेंगे तब नौकरी देंगे। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि ये ‘मैं’ की कहानी है, मतलब मैं बनूंगा तब होगा, हम से कुछ नहीं होगा। इसी परिवारवाद के खिलाफ भाजपा सतत लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!