ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

कलेक्टर-एसपी ने जिलेवासियों से की अपील, देश की आन-बान और शान का प्रतीक तिरंगा झंडा 13 से 15 अगस्त तक जिले के हर घर पर फहराए । साथ ही जिला जनसंपर्क विभाग ने घरों के साथ ही शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक-वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के कार्यालयों पर भी सम्मान के साथ फहराने का आव्हान किया है-

आगर-मालवा,12 अगस्त/आजादी की 75वी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में देश के हर नागरिक में राष्ट्र एवं राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को ओर अधिक बढ़ाने हेतु जिले में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान आयोजित किया जा रहा है, जिले के सभी नागरिक देश की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज ससम्मान अपने घरों पर फहराएं, यह अपील कलेक्टर अवधेश शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सगर ने जिलेवासियों से की है।
कलेक्टर अवधेश शर्मा ने जिले के सभी नागरिकों से अभियान से जुड़ने का आव्हान् करते हुए कहा है कि मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता और राष्ट्रीयता की भावना को संवर्धित करने तिरंगा हर घर, शासकीय, अर्द्धशासकीय और निजी कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, व्यवसायिक-वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों के कार्यालयों पर भी सम्मान के साथ फहराएं।

हर घर तिरंगा अभियान, आज जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा रैली बैंड- बाजे एवं स्कूली झांकियां होगी शामिल

आजादी के अमृत महोत्सव अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराया जाएगा। इसी कड़ी में हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम दिवस 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर भव्य तिरंगा यात्रा रैली निकाली जाएगी। रैली में स्थानीय बैंड के साथ ही स्कूली बैंड पार्टियां एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों पर आधारित झांकियां शामिल होगी।
रैली प्रातः 8:30 बजे से पुरानी कृषि उपज मंडी प्रांगण से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण पर निकलेगी। जिसमे सर्वप्रथम स्थानीय बैंड एवं स्कूल बैंड रहेंगे जो देशभक्ति के गीत गाते हुए आगे-आगे चलेंगे, इसके पश्चात रैली में शामिल जनप्रतिनिधि, अधिकारी कर्मचारी, शिक्षकगण, विद्यार्थी अपने हाथों में तिरंगा लेकर कतारबद्ध तरीके से चलेंगे, इनके पीछे स्कूली झांकियां चलेगी। रैली का समापन छावनी झंडा चौक पर होगा।
रैली में यह रहेंगे आकर्षण का केंद्र
जिला मुख्यालय पर हर घर तिरंगा अभियान के प्रथम दिवस भव्य तिरंगा रैली में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आगर द्वारा रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित झांकी, गुरुकुल विद्यालय द्वारा भगत सिंह पर आधारित झांकी, दी शेफर्ड स्कूल द्वारा महात्मा गांधी पर आधारित झांकी के साथ ही नीलकंठेश्वर स्कूल का बैगपाइपर बैंड पार्टी रैली में आकर्षण का केंद्र रहेगी।

[embedyt] https://www.youtube.com/watch?v=hAtAgog5g10[/embedyt]

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!