आगर मालवा-
शहर के वार्ड क्रमांक 12 स्थित केवड़ा स्वामी रोड क्षेत्र के रहवासियों ने नगर पालिका द्वारा सप्लाई किए जा रहे दूषित पेयजल को लेकर गंभीर चिंता जताते हुए कलेक्टर को जनसुनवाई में आवेदन दिया है। रहवासियों का आरोप है कि पाइप लाइन और नलों के माध्यम से दिया जा रहा पानी अत्यधिक गंदा और प्रदूषित है, जिससे क्षेत्र में बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
आवेदन में बताया गया कि लंबे समय से क्षेत्र में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। दूषित पानी के कारण बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। रहवासियों का कहना है कि कई बार सीएम हेल्पलाइन सहित संबंधित अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया गया। शिकायत के बाद कुछ समय के लिए साफ पानी दिया जाता है, लेकिन फिर से वही स्थिति बन जाती है।
क्षेत्रवासियों ने यह भी बताया कि केवड़ा स्वामी रोड वार्ड 12 में अधिकांश लोग आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं, जो बाहर से पानी खरीदने में असमर्थ हैं। लगभग 30 वर्षों से क्षेत्र में निजी और सार्वजनिक दोनों तरह से नल कनेक्शन दिए गए हैं, इसके बावजूद स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है।
रहवासियों ने कलेक्टर से मांग की है कि समस्या का स्थायी निराकरण कर स्वच्छ पेयजल की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि क्षेत्र के नागरिकों और बच्चों को बीमारियों से बचाया जा सके।
ज्ञापन में कई रहवासियों के हस्ताक्षर भी संलग्न हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तत्परता से कार्रवाई करता-


