आगर-मालवा-
कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा जिले के नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि जिले में डीज़ल, पेट्रोल एवं घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है, अफवाहों पर ध्यान न दे। किसी भी प्रकार की घबराहट या अनावश्यक खरीदारी करने की आवश्यकता नहीं है।
जारी अपील में बताया गया है कि जिले में मांग के अनुसार डीज़ल, पेट्रोल एवं गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है तथा सभी पेट्रोल पंप एवं गैस एजेंसियों पर पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि अफवाहों पर ध्यान न दें एवं आवश्यकतानुसार ही ईंधन एवं गैस का क्रय करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को सुचारु रूप से उपलब्धता बनी रहे-
