ब्रेकिंग
बाबा बैजनाथ मंदिर के गर्भगृह में भराया पानी। दर्शनार्थी बाहर से ही दर्शन करने को मजबूर हुए। जल्द हाल... देश के प्रधानमंत्री के साथ ही आगर मालवा जिले के शहिद एवं भूतपूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान। इंदौर ... *" स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों के बीच चल रहा है रैकेट "* कुछ ऐसे ही आरोपो के ... आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, कानड, नलखेड़ा एवं उज्जैन क्षेत्र से चोरी गई कुल 18 मोटर सायकलें कीमती क... कांग्रेस नें तिरंगा हाथ में लेकर निकाली जय हिंद यात्रा, पाकिस्तान के खिलाफ मिली सफलता के लिए भारतीय ... नलखेड़ा में 50 लाख की लूट। लुटेरो ने हाथ तोड़कर लूटे 50 लाख के सोना, चांदी के जेवरात और नगद रुपए तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने, सेना के सम्मान में सर्व समाज तनोडिया ने निकाली तिरंगा यात... सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का मामला, कांग्रेस नें जलाया मंत्रियों और सांसद का पुतला भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने आगर मालवा जिला मुख्यालय पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। जगह-जगह हुआ भव... निर्वाचन एवं प्रशासनिक कार्रवाही में लापरवाही की पराकाष्ठा का मामला। सरपंच ने बिना जाति प्रमाण पत्र ...

चीन के कर्ज के जाल में फंसा श्रीलंका, भारत से बढ़ा रहा नजदीकियां; जानें क्या है वजह

कोलंबो। चीन के चार अरब 50 करोड़ अमेरिकी डालर के ऋण को चुकाने में विफल होने के बाद श्रीलंका की भारत के साथ नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि वह भारत से यह ऋण चुकाने में मदद की उम्मीद कर रहा है। हाल ही में फिच रेटिंग्स और मूडीज इन्वेस्टर्स सर्विस द्वारा श्रीलंका की क्रेडिट रेटिंग को भी डाउनग्रेड कर दिया गया है। वर्तमान समय में श्रीलंका की आर्थिक स्थिति काफी बदतर हो गई है।

वहीं, इससे पहले 17 जनवरी को श्रीलंका ने चीन से मामले में थोड़ी राहत मांगी थी। श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे ने चीनी विदेश मंत्री वांग यी से कहा था कि यह देश के लिए एक बड़ी राहत होगी यदि देश में कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न आर्थिक संकट के समाधान के रूप में ऋण चुकाने के लिए एक बार फिर से गौर किया जाए। हालांकि, चीनी विदेश मंत्रालय ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति के इस अनुरोध को खारिज करते हुए कहा, श्रीलंका निश्चित रूप से जल्द से जल्द अस्थायी कठिनाइयों को दूर करने में सफलता हासिल करेगा।

पिछले कुछ हफ्तों में, श्रीलंका को अपने ईंधन आयात बिलों का भुगतान करने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। हाल ही में, भारत ने श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पेइरिस की 6 से 8 फरवरी तक भारत की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा के बाद श्रीलंका को दो अरब 40 करोड़ अमरीकी डालर की वित्तीय सहायता प्रदान की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!