आगर मालवा – शासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत आगर-मालवा के सभागार में मनरेगा के नए स्वरूप वी.बी.जी राम. जी. एक्ट 2025 के प्रचार-प्रसार हेतु जिला स्तरीय जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मुन्ना बाई यादव ने की।
इस अवसर पर पीओ मनरेगा डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने नए एक्ट के उद्देश्य, विशेषताएं और उससे जुड़े भ्रम एवं तथ्यों पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि अब नए एक्ट के तहत:
100 दिनों की जगह 125 दिनों की रोजगार गारंटी मिलेगी
बेरोजगारी भत्ता सीधे हितग्राहियों के बैंक खाते में पहुंचेगा
मजदूरी का भुगतान समय पर सुनिश्चित किया जाएगा
पानी की सुरक्षा, ग्रामीण अधोसंरचना और आजीविका से जुड़ी संरचनाओं का निर्माण होगा
ग्राम पंचायतें सर्कुलर इकोनॉमी में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी
कार्यक्रम के दौरान राज्य स्तर से प्राप्त पीपीटी एवं वीडियो क्लिपिंग के माध्यम से एक्ट की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही ग्रामीणों द्वारा पूछे गए प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान भी किया गया।
कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य श्री मोहनलाल मकवाना, विभिन्न जनपदों से आए जॉब कार्डधारी ग्रामीण, सरपंचगण, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डीसी एसबीएम पवन कुमार स्वर्णकार द्वारा किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत आगर द्वारा व्यक्त किया गया-


