ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

पंजाब चुनाव: सिद्धू और मजीठिया ने मतदान केन्द्र पर एक-दूसरे का अभिवादन किया

चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया और कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अमृतसर पूर्व विधानसभा सीट पर रविवार को शहर के एक मतदान केंद्र पर एक-दूसरे का अभिवादन किया। अमृतसर पूर्व सीट के लिए चुनाव प्रचार के दौरान दोनों प्रतिद्वंद्वी एक-दूसरे पर लगातार निशाना साध रहे थे।

शिअद के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री मजीठिया ने अपनी मजीठा सीट अपनी पत्नी के लिए छोड़ दी है और अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव मैदान में हैं। सिद्धू जब शहर के वेरका इलाके में एक बूथ में प्रवेश कर रहे थे, तो उन्होंने मजीठिया को प्रवेश द्वार से बाहर निकलते हुए देखा और दोनों नेताओं ने एक-दूसरे का अभिवादन किया। मजीठिया की मुलाकात नौकरशाह से नेता बने जगमोहन सिंह राजू से भी हुई, जो अमृतसर पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!