Screenshot 20260328 100840 Gallery

आगर-मालवा-

जिले के बड़ागांव के समीप माल्या हेड़ी जोड़ पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जहां सुसनेर -कुरावर मार्ग पर चल रही एक गोराजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

यह हादसा भैंस को चराने ले जा रहे बड़ागांव निवासी गोकुलसिंह यादव को बचाते हुए ड्राइवर का बस पर नियंत्रण खो जाने और फिर बस पलटने से हुई है। हालांकि बस की टक्कर से गोकुल सिंह यादव को मौत घटनास्थल पर ही हो गई है। जबकि लगभग 18 यात्री घायल हो गए हैं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को नलखेड़ा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 8 गंभीर घायल यात्रियों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है-

https://www.facebook.com/share/v/18byTs1kS4/