आगर मालवा-
आगर जिले की नलखेड़ा तहसील के ग्राम धरोला में पति मोहन भील द्वारा उसकी पत्नी सीमा बाई उम्र 35 वर्ष की हत्या कर उसके शव को खेत में जलाकर साक्ष्य समाप्त करने के प्रयास का मामला सामने आया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम धरोला में निवास करने वाले मोहन भील उसकी पत्नी सीमा के चरित्र पर शंका करता था और उसी बात को लेकर दोनों पति पत्नी का खेत पर ही विवाद हो गया और विवाद इतना बड़ा की पति मोहन भील द्वारा उसकी पत्नी सीमा के साथ जमकर मारपीट की गई और मारपीट के दौरान सीमा की मौत हो गई। जिसके बाद पति द्वारा सबूत मिटाने के लिए महिला के शव को खेत में जला दिया। जब इस बात की सूचना देर रात ग्रामीणों को मिली तो ग्रामीणों द्वारा नलखेड़ा पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों की सूचना पर एसडीओपी पल्लवी शुक्ला नलखेड़ा पुलिस के अमले के साथ घटनास्थल पर पहुंची तो
वहां पर देखा कि खेत में महिला का शव लगभग पूरा जल चुका है।
वही घटनास्थल पर पुलिस द्वारा महिला के शव के अवशेष इकट्ठे कर जांच करना शुरू कर दिया गया है। मामले में पुलिस द्वारा आरोपी पति मोहन भिलाला को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है।
ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन
हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ...
अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का...
तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय...
जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म...
राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल...
श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन...
राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क...
देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग...
भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...