ब्रेकिंग
नेशनल हेराल्ड मामला। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया सोनिया गांधी, राहुल गांधी का पुतला दहन आतंक मचा रहे लाल मुंह के बंदर को पकड़ने में तीन दिनों की मेहनत के बाद आखिरकार वन विभाग को मिली सफलता।... नरवाई जलाने वाले कृषकों की पीएम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि होगी बंद। इन किस... आगर-मालवा जिले में लघु उद्योग विकास परिषद् के जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन, युवाओं एवं महिलाओ को स्व... वक्फ संशोधन एक्ट को वापस लेने की मांग के साथ मुस्लिम समाज ने तहसीलदार को ज्ञापन सोंपा शाही जामा मस्ज... संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कलेक्टर एवं सीएमएचओ के नाम दिया ज्ञापन। कार्य स्थल पर काली पट्टी बां... अब शाला समय पर शाला बंद मिलने पर होगी शिक्षक और संस्था प्रभारी पर कार्रवाई। जारी हुआ आदेश विकासखंड स्तर पर होगा पुस्तक मेले का आयोजन। उचित मूल्य में सामग्री की आस में पिछले वर्ष मेले में गए ... माधव गौशाला एवं अपना घर वृद्ध आश्रम में सेवा के साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाया मुख्यमंत्री डॉ... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस पर गो-अभ्यारण सालरिया में लगाया आँवले का पौधा। 58 करोड़ 9...

प्रदेश की भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर भजपा ने की पत्रकारवार्ता । सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

प्रदेश के विकास का आधार बनी भाजपा की शिवराज सरकार – जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर
– प्रदेश की भाजपा सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने पर पत्रकारवार्ता संपन्न

आगर मालवा- प्रदेश के विकास को बीते तीन वर्षों मेें पुनः गति मिली है। बीच के कालखंड में कांग्रेेस की कमलनाथ सरकार के आने से अवरुद हुई विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यों को पुनः तेेजी से क्रियान्वयन किया जा रहा है। कांग्रेस के समय हितग्राही तक एक रुपए में से सिर्फ 15 पैसे ही पहुंचते थे, जबकि अब केंद्र व राज्य में भाजपा की सरकार होने से हितग्राही के खाते में 100 प्रतिशत राशि पहुंचती है। हाल ही में मुख्यमंत्री लाडली बहना योेजना 23 से 60 साल की उम्र की महिलाओं के लिए शुरू की गई, आर्थिक संबल बनेगी। लाडली बहना के खाते में प्रतिमाह एक हजार रुपए डाले जाएंगे।
यह बात भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में प्रदेेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 23 मार्च को तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित पत्रकारवार्ता में कही। गुरुवार को सर्किट हाउस सांरगपुर रोड आगर पर हुई पत्रकारवार्ता को जिलाध्यक्ष श्री राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष राठौर व जिला महामंत्री कैलाश कुंभकार ओम मालवीय, सुरेश बैरागी, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया, दिलीप कारपेंटर आदि मंचासीन उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष श्री राठौर ने पत्रकारवार्ता में कहा शिवराजसिंह चौहान केे नेेृतत्व में भाजपा सरकार के चौथे कार्यकाल के बीते तीन वर्ष महत्वपूर्ण रहे हैं। 2003 से पहले समूचा मप्र बीमारू राज्य में शामिल था। यहां सड़कों में गड्ढे थे या गड्ढों में सड़क आंकलन लगाना मुश्किल था। बिजली चार-छह घंटे से अधिक नहीं मिलती थी। खेत सिंचाई से वंचित थे। स्वास्थ्य सेवाएं खुद बीमार थीं। प्रदेश कर्ज मेें डूबा होकर खस्ताहालत में था। आज समूचा मप्र बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य की सुविधा के मामलेे में देश के प्रमुख राज्यों में शामिल है। 2018 में दुर्भाग्य से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी थी जिससे विकास की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। आज किसान सम्मान निधि में केंद्र के छह हजार रुपए के अतिरिक्त अपनी ओर से चार हजार रुपए प्रति किसान प्रदान करने वाला मप्र पहला राज्य है। भाजपा सरकार ने किसान, गरीब, कमजोर वर्ग के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं क्रियान्वित की हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व प्रगति हुई है। वर्तमान में 44 लाख 50 हजार से अधिक का लाडली लक्ष्मी परिवार बन गया है। लाडली लक्ष्मी-2 योजना प्रारंभ की गई है। मप्र में कोरोना काल में 99 प्रतिशत वैक्सिनेशन किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन में प्रदेश नंबर-1 है। मप्र में खेलो इंडिया के माध्यम से खेल गतिविधियों को बढ़ावा दिया है।पेसा एक्ट के माध्यम से जनजातियोें को जल, जंगल व जमीन, महिला सशक्तिकरण, परंपराओं और संस्कृति तथा श्रम जैसे विषयों पर ग्राम सभाओं को अधिकार दिए हैं। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिलाध्यक्ष राठौर ने कहा मुुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान केे नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार समाज के सर्वहारा वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। पूर्ववती भाजपा सरकार की जिन-जिन जनकल्यााकारी योेजनाओं व कार्यों को 18 माह की कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने बंद किया था उन्हें भाजपा की शिवराज सरकार ने बीते तीन वर्षों में पुनः प्रारंभ किया है। हाल ही में जिला मुख्यालय पर सिंचााई परियोजनाओं व पक्की सड़कों की सौगातें दीं हैं। आज भाजपा सरकार की जनकल्ययाकारी योेजनाओं से प्रदेश का प्रत्येक व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। और आगे कहा कि 5 फरवरी रविदास जयंती से 7 मार्च तक निकली विकास यात्रा लोेगों की जिंदगी बदलने का महायज्ञ बनकर उभरी है। प्रदेश में एक साल में एक लाख 26 हजार से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 99 हजार पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्रारंभ हो गई है। यह प्रदेश के इतिहास में पहली बार हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!