ब्रेकिंग
पुलिस ने एक आरोपी से पकड़ा गांजा। 7 लाख से अधिक का मशरूका जप्त हुआ - बाबा बैजनाथ मंदिर के गर्भगृह में भराया पानी। दर्शनार्थी बाहर से ही दर्शन करने को मजबूर हुए। जल्द हाल... देश के प्रधानमंत्री के साथ ही आगर मालवा जिले के शहिद एवं भूतपूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान। इंदौर ... *" स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों के बीच चल रहा है रैकेट "* कुछ ऐसे ही आरोपो के ... आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, कानड, नलखेड़ा एवं उज्जैन क्षेत्र से चोरी गई कुल 18 मोटर सायकलें कीमती क... कांग्रेस नें तिरंगा हाथ में लेकर निकाली जय हिंद यात्रा, पाकिस्तान के खिलाफ मिली सफलता के लिए भारतीय ... नलखेड़ा में 50 लाख की लूट। लुटेरो ने हाथ तोड़कर लूटे 50 लाख के सोना, चांदी के जेवरात और नगद रुपए तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने, सेना के सम्मान में सर्व समाज तनोडिया ने निकाली तिरंगा यात... सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का मामला, कांग्रेस नें जलाया मंत्रियों और सांसद का पुतला भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने आगर मालवा जिला मुख्यालय पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। जगह-जगह हुआ भव...

ईदुल फितर का पावन पर्व भाईचारे व सद्भावनाओं के साथ मनाया नमाज के बाद सभी ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

आगर मालवा-
ईदुल फितर का पावन पर्व जिले में भाईचारे व सद्भावना के साथ मनाया गया।
रमजान के एक माह के रोजे इबादत पूरी होने के बाद ईद का चांद देखकर मुस्लिम समाज ने ईदुल फितर का त्योहार हर्षउल्लास से मनाया।
शनिवार की सुबह ईदगाह पर जामा मस्जिद पेश इमाम मौलाना मुबारक साहब ने ईद की विशेष नमाज अदा कराई, नमाज के बाद खुदबा पड़ा गया और देश व सभी के लिए अमनशान्ति भाईचारे व खुशहाली की दुआ की गई।
नमाज अदा करने के बाद सभी ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
अस्पताल चौराहे पर विधायक विपिन वानखेड़े, नपा अध्यक्ष नीलेश जैन पटेल, एन एस यू आई राष्ट्रीय सचिव अंकुश भटनागर, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अमित अजमेरा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष रईस शेख सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने मंच से शहर काजी वसीउद्दीन,अंजुमन कमेटी सदर शमीउल्लाह कुरेशी,मुस्लिम त्योहार कमेटी जिला अध्यक्ष नज़ीर एहमद,पूर्व पार्षद अबरार खान,पूर्व सदर शमीउल्लाह खान,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री शाहरुख एहमद सहित मुस्लिम समाजजनों का पुष्पमाला व पुष्पवर्षा से स्वागत कर एकता की मिसाल कायम की।
इस दौरान स्थानीय प्रशासन,पुलिस प्रशासन व नगरपालिका प्रशासन द्वारा भी व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखा गया –

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!