ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

तिरंगा यात्रा में जमकर झूमे कलेक्टर, एसपी, नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ही अन्य देश भक्त । आगर में धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

आगर मालवा-
हर घर तिरंगा अभियान अन्तर्गत आज 14 अगस्त को जिला मुख्यालय आगर पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी संतोष कोरी, नगरपालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल अपने-अपने हाथों में तिरंगा लेकर देश भक्ति के गानों पर जमकर झूमे और यात्रा में शामिल देखभक्तो का उत्साहवर्धन किया ।
यात्रा प्रातः 10 बजे के लगभग पुरानी कृषि उपज मंडी माधव गंज रोड़ से प्रारंभ हुई जो शहर के प्रमुख मार्ग पुराना अस्पताल चौराहा, बडौद दरवाजा, हाटपुरा, सरकार वाड़ा, गोपाल मंदिर, छावनी झण्डा चौक, छावनी नाका चौराहा होते हुए गांधी उपवन पहुँचेगी, जहाँ यात्रा का समापन हुआ।
यात्रा में अपने हाथों में तिरंगा लिए कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी संतोष कोरी, नगरपालिका अध्यक्ष नीलेश पटेल के साथ ही अनेक जनप्रतिनिधिगण, शासकीय विभाग के अधिकारी, कर्मचारियो, समजिक संस्थानों के सदस्यों के साथ ही स्कूल के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया वहीं कई देशभक्त राष्ट्र भक्ति के गानों को गुनगुनाते तो कई उनपर थिरकते भी नजर आए ।
यात्रा के अंत मे कलेक्टर और एसपी ने प्रत्येक जिलेवासी से अपने घरों पर तिरंगा लहराते हुए तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की है-

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!