आगर मालवा। कांग्रेस के बड़े नेता और राज्यसभा सांसद धीरज साहू के कई ठिकानों पर जारी रेड में अब तक दो सौ करोड़ रुपये की रकम बरामद हुई है। झारखंड कांग्रेस से राज्यसभा सांसद धीरज साहू के यहां छापेमारी में मिली काली कमाई के मामले को लेकर भाजपा ने पूरे देश में मोर्चा खोल दिया है। इस मामले में आज शनिवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बडोद के गांधी चौक पर में विरोध प्रदर्शन किया। वह धीरज साहू का पुतला जलाया व मुर्दाबाद के नारे लगाए।
भाजपा जिला जिलाध्यक्ष चिंतामन राठौर ने कहा कि कांग्रेस सदैव भ्रष्टाचार में डूबी रही है। आज यह पूरा देश व दुनिया देख रही है। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के 10 ठिकानों पर नोटों की गिनती जारी है और अभी 200 करोड़ से अधिक रुपए जो उन्होंने अवैध कमाई की थी वह मिल चुके हैं। आज भाजपा के कार्यकर्ता, वरिष्ठजन व पदाधिकारी व नव निर्वाचित विधायक मधु गेहलोत ने बताया कि कांग्रेस की जड़ में सदैव भ्रष्टाचार रहा है और ऐसा भ्रष्टाचार का रुपया कांग्रेसियों के यहां ही मिलता है ऐसे में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, खड़गे, सोनिया गांधी और उनके कई नेता इस प्रकार के भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाते रहे हैं। इस मौके पर पुर्व जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बरखेडी, श्यामसिंह परिहार, जिला महामंत्री ओम मालवीय, भेरुसिंह चौहान,हरिनारायण यादव,लालसिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष सुरजसिंह परिहार, कालुसिंह चौहान,कमल श्रीमाल, विक्रमसिंह,सुदंर जैन, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया, एलकारसिह सौंलकी, मनोज जैन, आदि भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद थे।
ब्रेकिंग
आतंक मचा रहे लाल मुंह के बंदर को पकड़ने में तीन दिनों की मेहनत के बाद आखिरकार वन विभाग को मिली सफलता।...
नरवाई जलाने वाले कृषकों की पीएम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण निधि होगी बंद। इन किस...
आगर-मालवा जिले में लघु उद्योग विकास परिषद् के जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन, युवाओं एवं महिलाओ को स्व...
वक्फ संशोधन एक्ट को वापस लेने की मांग के साथ मुस्लिम समाज ने तहसीलदार को ज्ञापन सोंपा शाही जामा मस्ज...
संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कलेक्टर एवं सीएमएचओ के नाम दिया ज्ञापन। कार्य स्थल पर काली पट्टी बां...
अब शाला समय पर शाला बंद मिलने पर होगी शिक्षक और संस्था प्रभारी पर कार्रवाई। जारी हुआ आदेश
विकासखंड स्तर पर होगा पुस्तक मेले का आयोजन। उचित मूल्य में सामग्री की आस में पिछले वर्ष मेले में गए ...
माधव गौशाला एवं अपना घर वृद्ध आश्रम में सेवा के साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाया मुख्यमंत्री डॉ...
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस पर गो-अभ्यारण सालरिया में लगाया आँवले का पौधा। 58 करोड़ 9...
भाजपा महिला पदाधिकारी नें कराया भाजपा पार्षद के खिलाफ प्रकरण दर्ज। महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के...