ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

मोहन यादव के सीएम बनने पर यादव समाज में जश्न का माहौल यादव समाज के युवाओं ने आतिशबाजी कर मनाया जश्न

आगर मालवा:-
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सभी को सीएम के नाम का इंतज़ार था जो अब खत्म हो चुका है। भाजपा पार्टी के आला कमान ने डॉ. मोहन यादव को मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री चुना है। डॉ. मोहन यादव के सीएम बनने के बाद से ही प्रदेशभर के यादव समाज में जश्न का माहौल बना हुआ है।
आगर मालवा जिले में भी यादव समाज द्वारा प्रदेश के नए मुख्यमंत्री का चयन यादव समाज से होने पर हर्ष व्यक्त कर जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय पर छावनी नाका चौराहे पर अखिल भारत वर्षीय यादव युवा महासभा ने जिला इकाई के नेतृत्व में आतिशबाज़ी कर खुशी मनाई।
आपको बता दें कि बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, राजेन्द्र शुक्ला ने अपने पद और गोपनियता की शपथ ली हैं । इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शात सहित कई राज्यें के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहे।
आगर में जश्न के दौरान सभी समाजजनों ने डा. मोहन यादव को सीएम बनने पर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर यादव समाज के सामुहिक विवाह सम्मेलन के अध्यक्ष मानसिंह यादव पटेल। अखिल भारत वर्षीय यादव युवा महासभा जिला अध्यक्ष हिन्दू सिंह यादव, चंदर सिंह यादव, जिला महामंत्री रामेश्वर यादव, प्रवक्ता रामेश्वर यादव, जिला उपाध्यक्ष जयनारायण यादव उपाध्यक्ष ईश्वर यादव , आगर ब्लाक अध्यक्ष सुन्दर यादव, महामंत्री महेश यादव, सचिन इश्वर यादव,सहित मौजूद थे-

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!