ब्रेकिंग
पुलिस ने एक आरोपी से पकड़ा गांजा। 7 लाख से अधिक का मशरूका जप्त हुआ - बाबा बैजनाथ मंदिर के गर्भगृह में भराया पानी। दर्शनार्थी बाहर से ही दर्शन करने को मजबूर हुए। जल्द हाल... देश के प्रधानमंत्री के साथ ही आगर मालवा जिले के शहिद एवं भूतपूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान। इंदौर ... *" स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों के बीच चल रहा है रैकेट "* कुछ ऐसे ही आरोपो के ... आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, कानड, नलखेड़ा एवं उज्जैन क्षेत्र से चोरी गई कुल 18 मोटर सायकलें कीमती क... कांग्रेस नें तिरंगा हाथ में लेकर निकाली जय हिंद यात्रा, पाकिस्तान के खिलाफ मिली सफलता के लिए भारतीय ... नलखेड़ा में 50 लाख की लूट। लुटेरो ने हाथ तोड़कर लूटे 50 लाख के सोना, चांदी के जेवरात और नगद रुपए तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने, सेना के सम्मान में सर्व समाज तनोडिया ने निकाली तिरंगा यात... सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का मामला, कांग्रेस नें जलाया मंत्रियों और सांसद का पुतला भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने आगर मालवा जिला मुख्यालय पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। जगह-जगह हुआ भव...

विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा संगठन पदाधिकारीयो में मंच पर ही हुआ विवाद। आयोजन के संचालक को लेकर हुआ विवाद। भाजपा में स्थानीय स्तर पर चल रही गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है पूरा घटनाक्रम

आगर मालवा:-सुसनेर नगर पंचायत द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा के संगठन पदाधिकारीयो के मध्य मंच पर ही विवाद हो गया और यह सब उस समय हुआ जब इस दौरान मंच पर पूर्व विधायक गुड्डू राणा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर भी उपस्थित थे।

मण्डल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया व मण्डल महामंत्री पवन शर्मा के बीच आयोजन के संचालन को लेकर मंच पर ही हितग्राहियों के सामने वाद-विवाद का दौर शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि आयोजन की नोडल अधिकारी के कहने पर मंडल महामंत्री पवन शर्मा द्वारा आयोजन का संचालन प्रारंभ कर दिया गया था इस दौरान मंडल अध्यक्ष सज्जन सिंह कलारिया ने अपने स्थान पर उठकर यह कहते हुए इस पर आपत्ति ली कि यह शासन का आयोजन है इसलिए नोडल अधिकारी द्वारा इसका संचालन किया जाना चाहिए। इस पर दोनों पदाधिकारीयों में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुसनेर में इस समय भाजपा में दो गुट बन गए हैं एक पूर्व विधायक विक्रम सिंह राणा का बताया जा रहा है वही दूसरा गुट भाजपा जिला अध्यक्ष चिंतामण राठौर का बताया जा रहा है साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि जिन दो पदाधिकारी में आपस में विवाद हुआ है यह भी इन अलग-अलग गुटों से आते हैं। इस पूरे घटनाक्रम की खास बात यह भी रही के जिला अध्यक्ष एवं उनके समर्थक आयोजन में प्रधानमंत्री का उद्बोधन शुरू होने के पूर्व ही आयोजन छोड़कर चले गए और उनके इस कदम को इस विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है।

हालांकि गिरीश न्यूज़ इस तरह की सूचना मैं कितनी सच्चाई है उसको लेकर अपनी ओर से कोई पुष्टि नहीं कर रहा है-

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!