ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

*_जनसुविधा और त्वरित पुलिसिंग के लिए किया गया थानों का पुनर्गठन_* जाने आगर मालवा थानों की सीमाओं में किस प्रकार किया जाएगा बदलाव –

आगर मालवा:-
• _राजस्व व पुलिस विभाग की सीमाओं में एकरूपता लाने हेतु आगर जिले के थानों की सीमाओं का पुनर्गठन हुआ पूर्ण।_
• _जनता की पहुँच सुचारू करने और पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम कम करने के उद्देश्य से आगर के गांवों का थाने से दूरी, जनसंख्या, आपराधिक दर, तहसील एवं न्यायालय के समवर्ती करने के आधार पर किया गया पुनर्गठन।_
मुख्यमंत्री द्वारा राजस्व व पुलिस विभाग की सीमाओं में एकरूपता लाने, जनसुविधा हेतु थानों की सीमा का पुनर्निधारण करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में कलेक्टर आगर ऱाघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक आगर विनोद कुमार सिंह एवं जिले के जनप्रतिनिधियों से परामर्श उपरांत पुलिस टीम द्वारा पांच मापदंडो थाने से दूरी, जनसंख्या, आपराधिक दर, तहसील एवं न्यायलय के समवर्ती होने के आधार पर थानों/चौकियों का निर्धारण किया गया जो निम्नानुसार है।_
•_आगर शहर में पूर्व के थाना कोतवाली अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों गंगापुर, फरसपुरी, सारगाखेड़ी, विनायगा, ग्यारसी, श्यामगढ़, महारूण्डी, घाटा पिपल्या, रलायती, आम्बादेव, आक्या, मगवालिया, बर्डाबरखेड़ा, पीर गुराड़िया, बरखेड़ा कुल 15 ग्राम को पुर्नगठन के पश्चात चौकी बीजानगरी थाना ब़डौद के क्षेत्र में शामिल किया गयाl_
_थाना कानड़ के क्षेत्र में आने वाले ग्राम कुमारिया, रामपुर भुण्डवास, रणायरा राठौर, खीमाखेड़ी, झलारा, दोड़खेड़ी, गेहूखेड़ी, भीमपुरा, बाजना, जैतपुरा, भादवा, गाता, नेवरी, लखमनखेड़ी, दूधपुरा, बीजनाखेड़ी कुल 16 ग्राम को पुर्नगठन के पश्चात थाना कोतवाली क्षेत्र में शामिल किया गया।_
_थाना नलखेड़ा क्षेत्र के ग्राम पगारा, इकलेरा, खेरिया, अंतरालिया, कजलास कुल 5 ग्राम को थाना सुसनेर क्षेत्र में शामिल किया गया।_
_थाना सुसनेर के ग्राम देवपुर को थाना नलखेड़ा में शामिल किया गया।_

_उक्त ग्रामीण थाना क्षेत्र के गांवो एवं शहरी क्षेत्रों को जनसुविधा हेतु नजदीक के थाने से जोड़ने हेतु पुनर्गठित किया गया है जिसमे 04 थानों की सीमाओं का परिवर्तन कर कुल 37 गांव एवं शहरी क्षेत्रों को पुनः संयोजित किया जावेगा। जनसुविधा और त्वरित पुलिसिंग के क्रम में माननीय मुख्यमंत्री महोदय के विजन अनुसार उक्त कार्यवाही जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक आगर के नेतृत्व में उनकी टीम द्वारा संपादित की गई।_

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!