ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा 8% महंगाई भत्ता एवं कर्मचारियों के साथ आए दिन हो रही मारपीट के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम दिया गया ज्ञापन

आगर मालवा– आगर मालवा मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा किए गए प्रांतीय आवाहन पर आगर जिला इकाई द्वारा 8% महंगाई भत्ते की मांग को लेकर तथा प्रदेश के अधिकारियों कर्मचारियों पर आए दिन मारपीट की बढ़ती घटनाओं के विरोध में जिले के कर्मचारी अधिकारियों पेंशनरों आदि द्वारा माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश डॉक्टर मोहन यादव के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर सुश्री किरण वरवड़े को सोपा गया। मोर्चा के जिला अध्यक्ष जलील खान मुल्तानी द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार द्वारा अपने अधिकारियों कर्मचारियों एवं पेंशनरों को 1 जनवरी 2024 से 50% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है एवं प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनरों को वर्तमान में 42 परसेंट महंगाई भत्ता मिल रहा है इस प्रकार प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनर्स केंद्रीय अधिकारी कर्मचारी एवं पेंशनरों की तुलना में 8% महंगाई भत्ता कम पा रहे हैं। प्रदेश के अधिकारी कर्मचारी पर आए दिन मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही है।जिस पर तत्काल रोक लगाकर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन सोपे जाने के अवसर पर तृतीय वर्ग तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुरोहित, कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र बगाना, राज्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष डॉ जाकिर अंसारी, मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के संभागीय अध्यक्ष गिरीश शर्मा, लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष कालू सिंह यादव, समग्र शिक्षक संघ के मोहनलाल कीथोदिया,देवी सिंह यादव, लिपिक वर्गीय संघ के जिला अध्यक्ष महेंद्र जैन, पटवारी संघ जिला अध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह, राज्य अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष सैयद फकीर मोहम्मद, मोहन सिंह यादव, प्रांतीय शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दुर्गा शंकर शर्मा, प्रोग्रेसिव पेंशनर संघ के जिला अध्यक्ष राधा रमन पांडया, भूपेंद्र भटनागर, पेंशनर फॉर association संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गोयल, जीएस पाठक, रमेश चंद्र शर्मा, राधा कृष्ण बिलोनिया, कैलाश नारायण शर्मा,विष्णु प्रसाद खमोरा, सुनील मेहर, दीपक गवली, राहुल बेदीया, नाथू सिंह, दुर्गाबाई शर्मा, किरण गहलोत, रामगोपाल दामडिया आदि सहित बड़ी संख्या मे अधिकारी कर्मचारी सम्मिलित थे। उक्त जानकारी मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी एवं आजाद अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष रविंद्र मेड़ा ने दी-

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!