ब्रेकिंग
वक्फ संशोधन एक्ट को वापस लेने की मांग के साथ मुस्लिम समाज ने तहसीलदार को ज्ञापन सोंपा शाही जामा मस्ज... संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने कलेक्टर एवं सीएमएचओ के नाम दिया ज्ञापन। कार्य स्थल पर काली पट्टी बां... अब शाला समय पर शाला बंद मिलने पर होगी शिक्षक और संस्था प्रभारी पर कार्रवाई। जारी हुआ आदेश विकासखंड स्तर पर होगा पुस्तक मेले का आयोजन। उचित मूल्य में सामग्री की आस में पिछले वर्ष मेले में गए ... माधव गौशाला एवं अपना घर वृद्ध आश्रम में सेवा के साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाया मुख्यमंत्री डॉ... मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अपने जन्म दिवस पर गो-अभ्यारण सालरिया में लगाया आँवले का पौधा। 58 करोड़ 9... भाजपा महिला पदाधिकारी नें कराया भाजपा पार्षद के खिलाफ प्रकरण दर्ज। महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के... मंदिर प्रांगण में पिछले तीन दिनों से हो रहा पथराव। हिंदूवादी संगठन स्थानीय लोगों के साथ थाने पर पहुं... आगर मालवा जिले में सामने आया लव जिहाद का मामला। पहले से दो शादी कर चुके मुस्लिम युवक ने महिला को हिं... कुंडालिया बांध के पुनर्वास पैकेज में फर्जीवाड़े का मामला। अभी इन अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर भी लटक...

भाजपा महिला मोर्चा ने नारीशक्ति के विरुद्ध अभ्रद टिप्पणी करने पर जीतू पटवारी के विरोध में काले झंडों के साथ निकाली रैली। प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी की चुप्पी पर उठाए सवाल

आगर मालवा। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद माया नारोलिया के आव्हान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के निर्देश पर शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा नारीशक्ति का अपमान कर भाजपा नेत्री इमरती देवी के विरूद्ध अमर्यादित भाषा का उपयोग करने के विरोध में कानड के प्रमुख मार्गों से होते काले झंडों के साथ जीतू पटवारी के विरुद्ध नारे बाजी कर रैली निकाली। साथ ही देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा सांसद प्रत्याशी महेंद्रसिंह सोलंकी के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा के नेतृत्व में नगर परिषद कानड के वार्ड क्रमांक 02 बजरंग मोहल्ला में बूथ क्रमांक 59 एवं 68 एवं खाती सेरी शिव डेरा बूथ क्रमांक 73 एवं 75 में स्थित भूतेश्वर महादेव मंदिर बैठक की। बैठक को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपडा ने उपस्थित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ से कहा कि कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने इमरती देवी के लिए अमर्यादित टिप्पणी की है। हम सबको इसका पुरजोर जबाब देना है। ओर जवाब भाजपा के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करवा कर हमें देना है। अब प्रचार में बहुत कम समय बचा है। हम सभी महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ को इन नो दस दिनों में अपनी पूरी जी जान से मेहनत कर पिछले चुनाव की अपेक्षा इस बार 370 मत हर बूथ पर हर हाल में बड़े उसका प्रयास करना होगा और अधिक से अधिक मतदान हो इसकी कोशिश मतदान के दिन 13 मई को सुबह 7 बजे से ही सारे काम छोड़कर करना है। बैठक में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने जीतू पटवारी होश में आओ, नारी का सम्मान करो के नारे भी जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के नेतृत्व में लगाये। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री कविता आशीष शर्मा, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विजय लक्ष्मी माली, नीलम शर्मा कानड़ मंडल महामंत्री, भाजपा पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मीना स्वर्णकार, आगर महिला मोर्चा मण्डल अध्यक्ष कमला राठौर, संतोषी पालीवाल मंडल उपाध्यक्ष, मंडल मंत्री कल्पना शर्मा,अजा मोर्चा अनीता राठौर, आरती गुज्जर, पूनम वर्मा, मधु बीजापारी आदि सहित महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताएं बड़ी संख्या में उपस्थित थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!