ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने एफआईआर दर्ज कराने थाने पर दिया ज्ञापन

सुसनेर। मंगलवार को सुसनेर विधायक भेरूसिंह परिहार बापू के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारीओ एवं कार्यकर्ताओ ने बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री रवनीतसिंह बिट्टू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक बापू ने कहा कि रेल राज्य मंत्री रवनीतसिंह बिट्टू ने कहा की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश के नंबर 1 आतंकी बताया है। बिट्टू ने कहा की कांग्रेस नेता ने सिखों को बाटने की कोशिश की है केंद्रीय मंत्री ने कहा की सिख किसी दल से जुड़े नही है। विधायक बापू ने आगे कहा कि केंद्रीय मंत्री बिट्टू का बयान चिंगारी लगाने की कोशिश है क्योंकि उन्होंने विपक्ष के नेता राहुल गांधी को नंबर एक टेररिस्ट बताया और उन पर तो इनाम होना चाहिए की बात कहकर करोड़ो लोगो की भावनाओं को ठेश पहुचाई है। स्मरण रहे कि केंद्रीय मंत्री बिट्टू राहुल गांधी के अमेरिका में सीखो को लेकर दिए गए बयान कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। लेकिन इस बयान को प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने राहुल गांधी के अपमान को पार्टी का अपमान बताते हुवे केंद्रीय मंत्री रवनीतसिंह बिट्टू के विरोध में जगह जगह कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीतसिंह बिट्टू का विरोध दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को सुसनेर में भी रेस्ट हाउस से सोयत रोड़ स्थित थाना परिसर पैदल मार्च करते हुवे विधायक बापू के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारीओ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू मुर्दाबाद के नारे लगाते हुवे सुसनेर थाने पर थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन शहर कांग्रेस अध्यक्ष आशीष त्यागी ने किया। इस अवसर पर विधायक भेरूसिंह परिहार बापू, कांग्रेस विधानसभा संगठन मंत्री आशिकहुसेन बोहरा, ब्लॉक अध्यक्ष सरदारसिंह सारखा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अर्जुनसिंह गोपालपुरा, पूर्व जनपद सदस्य बाबूलाल बंसिया, पूर्व पार्षद फकीरमोहम्मद खान, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा चितरंजनसिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु पाटीदार, प्रवीण भट्ठ, ईश्वरसिंह आमला, पार्षद नईम अहमद मेव एवं राकेश कानूड़िया, नवनीत सोनी, मानसिंह यादव, पार्षद प्रतिनिधि मोहसिन खान मेव, ग्रास खान, कयूम पठान, मोइज अली बोहरा, आईटी प्रभारी रईस मंसूरी, सुरेश चौहान, सुल्तानसिंह, युवा नेता दीपक राठौर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्तागण मोजूद थे ज्ञापन की जानकारी विधायक के निजी सचिव यशपाल सिंह परमार द्वारा दी गई-

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!