माधव गौशाला एवं अपना घर वृद्ध आश्रम में सेवा के साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने मनाया मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिन –
आगर मालवा – मध्य प्रदेश के यशस्वी गौ भक्त मुख्यमंत्री मोहन जी यादव का जन्मदिन गौ सेवा और वृद्धों की सेवा कर मनाया गया।
आगर जिले के भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री हरिनारायण यादव के नेतृत्व में माधव गौशाला में गौ सेवा का कार्य किया गया साथ ही देवली रोड़ स्थित अपनाघर वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों के मध्य माननीय मुख्यमंत्री जी का जन्मदिन मनाकरआ श्रम मे सभी वृद्ध जनों को भोजन करवाया गया एवं माननीय मुख्यमंत्री जी के दीर्घायु होने की कामना की गई।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी, मंडल महामंत्री उमेश जादम, आयुष तिवारी, हरीश यादव, महेश यादव, ईश्वर यादव, राम यादव, विवेक अजमेरा, दीपेश जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे-