थाने पर दर्ज हुआ गैंगरेप का प्रकरण। निकट के रिश्तेदारों पर ही लगा महिला के साथ बलात्कार करने का आरोप
आगर मालवा-
जिले के सुसनेर थाने पर एक गैंगरेप का प्रकरण दर्ज किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम हिरण खेड़ी का खेड़ा में रहने वाली एक महिला के साथ उसके रिश्ते में लगने वाले दो भतीजो पर ही महिला के साथ गेंग रेप करने का आरोप लगा है।
घटनाक्रम 15-16 अप्रैल दरमियानी रात का है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला जीरापुर शादी में गई थी और वहां से वह अपने भतीजो के साथ रात करीब 12:00 के लगभग बाईक से वापस गांव लौट रही थी इस दौरान देवपुर -प्याली रोड के समीप दोनों भतीजे रामकरण पिता रमेश मालवीय उम्र 34 वर्ष वह मुकेश पिता गंगाराम उम्र 33 वर्ष नें उसके साथ बलात्कार किया। 15-16 अप्रेल दरमियानी रात हुई इस घटना की जानकारी पीड़िता ने 21 अप्रैल को थाने पर दी इसके बाद यह प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपी गणों को गिरफ्तार न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है वही पीड़ित महिला एवं आरोपियों का मेडिकल भी पुलिस द्वारा करा लिया गया है।