IMG 20260409 WA0022 scaled

आगर मालवा-

जिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तबंर के नेतृत्व में आज छावनी स्थित गांधी उपवन में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित हुए। यहां से सभी ने रैली निकालते हुए शहर के प्रमुख मार्गों से होकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम अपर कलेक्टर आर.पी . वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर ने कहा की शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी एक माह देरी से शुरू की गई, जिसके चलते अधिकांश किसानों को अपनी उपज कम दामों में मंडियों में बेचनी पड़ी और उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। कांग्रेस ने मांग की कि ऐसे वंचित किसानों को कृषि ऋण पर ब्याज में छूट दी जाए तथा 500 से 700 रुपये प्रति क्विंटल के अंतर को भावांतर योजना के तहत भुगतान किया जाए।

जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी तबंर ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्व में हुई ओलावृष्टि से सोयाबीन की फसलें बर्बाद हुई थीं, लेकिन आज तक किसानों को न तो मुआवजा राशि मिली है और न ही बीमा क्लेम का भुगतान किया गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा एवं बीमा राशि प्रदान की जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि समर्थन मूल्य पर संचालित गेहूं खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं, ताकि भीषण गर्मी के दौरान उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

विजयलक्ष्मी तबंर ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस किसानों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी मजबूती से लड़ती रहेगी। जरूरत पड़ने पर धरना-प्रदर्शन और आंदोलन भी किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू लाला, पूर्व जिला अध्यक्ष बंसीलाल पाटीदार, तनोडिया, बिछोट साहब सहित सभी ब्लॉकों के अध्यक्ष, नगर के अध्यक्ष यूथ कांग्रेस,NSUI, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे-

IMG 20260409 WA0014 scaled