ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के बर्थडे पर दी सरप्राइज पार्टी

बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु  ने पति करण सिंह ग्रोवर का जन्मदिन  बड़े ही धूमधाम से मनाया है। एक्ट्रेस ने करण सिंह ग्रोवर की बर्थडे पार्टी की झलक इंस्टाग्राम पर दिखाई है। बीती रात ही बिपाशा बसु ने करण को सरप्राइज पार्टी  दी है और इस दौरान करण-बिपाशा के करीबी दोस्त भी इस जश्न में शामिल हुए हैं। बिपाशा के सरप्राइज को देखकर करण सिंह ग्रोवर खुशी से फूले नहीं समा रहे थे। इस पार्टी में बिग बॉस फेम आरती सिंह  और राजीव अदातिया  ने भी खूब धमाल मचाया है।

 ऐसे हुई थी बिपाशा-करण की मुलाकातकरण सिंह ग्रोवर और बिपाशा बसु की मुलाकात फिल्म अलोन की शूटिंग के दौरान हुई थी। पहली मुलाकात में ही दोनों एक-दूसरे को अपना दिल दे बैठे थे। कुछ साल डेट करने के बाद दोनों ने साल 2016 में शादी रचा ली थी। बता दें कि यह करण सिंह ग्रोवर की तीसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने टीवी एक्ट्रेस श्रद्धा निगम और जेनिफर विंगेट से शादी की थी। वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में करण सिंह ग्रोवर को द कपिल शर्मा शो में बतौर मेहमान देखा गया था। इस दौरान बिपाशा बसु भी उनके साथ नजर आई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Don`t copy text!