पिछले 6 माह से प्रयास करने के बाद भी लगभग 500 बीघा गोचर भूमि से अतिक्रमण न हटने पर आक्रोशित विशाल हिंदू सेना का कलेक्टर कार्यालय पर प्रदर्शन। अधिकारियों ने मांगा अब 15 दिन का समय
आगर मालवा – आगर मालवा जिले के गाता नेवरी की करीब 500 बीघा गोचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पिछले 6 माह से जारी प्रयास के बाद भी
अभी तक सफलता नहीं मिलने से आक्रोषित विशाल हिन्दू सेना के कई कार्यकर्ता आज 27 जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष सीतानंद गिरी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष गो रक्षा विभाग डॉ भंवर सिंह जी , धर्मेन्द्र गहलोत, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष काजल पारीदार, विभाग अध्यक्ष प्रवीण जी बाघेला के नेतृत्व में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और वहां कलेक्टर प्रीति यादव से मिलने की मांग करने लगे। कलेक्टर के कार्यालय पर उपस्थित नहीं होने से डिप्टी कलेक्टर किरण बड़बड़े ने आकर उनकी बात सुनने का प्रयास किया पर सभी कार्यकर्ता कलेक्टर के सामने ही अपनी बात रखने पर अड़े रहे इस दौरान बाद में अगर के एसडीएम मिलिंद ढोके वहां पहुंचे और उन्होंने आकर्षित कार्यकर्ताओं की बात को धैर्यता पूर्वक सुन उसका जल्दी से जल्द निराकरण करने का आश्वासन होने दिया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अधिकारियों ने उनसे इस समस्या के निराकरण के लिए 15 दिन का समय मांगा है यदि इसके बाद भी समस्या का निराकरण नहीं हुआ तो हम जिला मुख्यालय पर एक काफी बड़ा आंदोलन करेंगे।
इस दौरान विशाल हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल जी पाटीदार ,संभाग अध्यक्ष सुरेश जी राठौर ,महिला मोर्चा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष मंगला जी जाट ,महिला मोर्चा आगर जिला अध्यक्ष पूजा ठाकुर , रतलाम जिला अध्यक्ष मुकेश जी शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा मोर्चा सुमेर सिंह, उज्जैन जिला अध्यक्ष मुकेश जी त्रिवेदी, जिला कार्यालय प्रमुख प्रवीण जी पंड्या एवं विशाल हिंदू सेना संगठन के कई कार्यकर्ता पधाधिकारी जन मोजूद रहे-
