Blog

आगर में पहुंची कर्नल मार्टिन की छठी पीढ़ी की वंशज शांति मैक्लवर , शिवरात्रि के अवसर पर कल बाबा बैजनाथ धाम में रहेंगी मुख्य आकर्षण का केंद्र

आगर मालवा –

मालवा अंचल के धार्मिक नगर आगर में इस वर्ष महाशिवरात्रि का पर्व खास ऐतिहासिक महत्व लेकर आया है। क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्र बाबा बैजनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की तैयारियों के बीच एक अनोखी घटना ने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया।

अंग्रेज़ी शासनकाल में मंदिर के जीर्णोद्धार से जुड़े रहे कर्नल मार्टिन की छठी पीढ़ी की वंशज ऑस्ट्रेलिया निवासी शांति मैक्लवर महाशिवरात्रि पर्व में शामिल होने आगर पहुंचीं हे । आगमन के बाद उन्होंने मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा बैजनाथ का आशीर्वाद लिया। उनके दर्शन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्सुकता और श्रद्धा का विशेष वातावरण देखने को मिला।

यातायात व्यवस्था की जानकारी देते हुए यातायात थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, इसलिए मंदिर परिसर और शहर के प्रमुख मार्गों पर विशेष ट्रैफिक प्रबंधन किया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तथा मार्ग व्यवस्था की योजना बनाई गई है।

धार्मिक और ऐतिहासिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण इस आयोजन में हजारों भक्त भगवान शिव के दर्शन के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में कर्नल मार्टिन के वंशज का उपस्थित होना स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बना हुआ है।

प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें, ताकि महाशिवरात्रि पर्व शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न हो सके-

 न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *