ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

आंध्र में अब नहीं कर पाएंगे नाई ब्राह्मणों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल, राज्य सरकार ने किए बैन

नाई (हज्जाम) के लिए तेलुगु के शब्द ‘मांगली’ का अब इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है क्योंकि आंध्र प्रदेश सरकार ने कुछ अन्य शब्दों के साथ इसे प्रतिबंधित करने का आदेश जारी किया है। सरकार ने इसे प्रतिबंधित करने का इसलिए आदेश दिया क्योंकि इससे ‘‘नाई ब्राह्मण समुदाय के स्वाभिमान को ठेस पहुंच रही थी।” सरकार ने अपने आदेश में स्थानीय बोलचाल की भाषा में इस्तेमाल होने वाले शब्दों मांगली, मंगलीधि, मंगलोदा, बोच्चू गोरिगेवाडा और कोंडामांगली के इस्तेमाल पर रोक लगा दी, क्योंकि ये समुदाय के खिलाफ ‘‘अपमानजनक शब्द” हैं।

पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने एक आदेश में कहा, ‘‘कोई भी व्यक्ति जाति के नाम पर इस तरह के अपमानजनक और निषिद्ध शब्दों का उपयोग करके उनकी भावनाओं आहत करता है तो उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता, 1860 के प्रावधानों के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जायेगी।” यह आदेश आंध्र प्रदेश नाई ब्राह्मण सहकारी वित्त निगम, नई दिल्ली के नव समाज द्वारा किए गए अभ्यावेदन और राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशक की एक रिपोर्ट पर आधारित है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!