ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

नलखेड़ा में 26 दिसम्बर को दिनदहाड़े हुई लूट की वरदान का मामला । आरोपियों के अब तक पता नही लगने से नाराज नगर के व्यापारी संघ और महिला मंडल ने दी आंदोलन की चेतावनी –

आगर मालवा-
नलखेड़ा के मुख्यमार्ग स्थित निवास में महिला को कट्टा दिखाकर और फिर उसके हाथ पैर बांधकर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के आरोपियों का अभी तक पुलिस द्वारा पता ना लगाए जाने से नाराज नलखेड़ा के व्यापारी संघ और महिला मंडल ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार और थाना प्रभारी को दिया है ।
ज्ञापन में बताया गया है कि नगर के मुख्य मार्ग पर शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल के सामने गजेन्द्र पिता बंशीलाल खण्डेलवाल के मकान पर गत सोमवार दिनांक 26.12. 2022 प्रातः 9 बजे के दरमियान अज्ञात बदमाशो के द्वारा दाखिल होकर घर में अकेली महिला को देशी कट्टा अड़ाकर उसके साथ मारपीट की गई तथा उसके हाथ पैर बांधकर जहां महिला के गले से मंगलसूत्र छीना गया वही मकान में रखी अलमारी में से लाखों रुपये की नगदी व सोने के जेवरात जिसमें 17 लाख रु नकदी व 22 तोला सोने के जेवरात लेकर फरार हो गए।
नगर के पुलिस थाने के समीप घर में अकेली महिला के साथ मारपीट करने की उक्त वारदात का पुलिस द्वारा अभी तक पता नहीं लगा पाने तथा अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नगर की महिलाओं में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है। जिसके कारण नगर की महिलाए अपने आप को असुरक्षित मान रही है।
नगर की समस्त महिला मंडलो द्वारा उक्त मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन के रुप में 3 जनवरी 2023 को दोपहर 12 से 4 बजे तक पुलिस थाने के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन कार्यक्रम तथा 4 जनवरी 2023 बुधवार को सम्पूर्ण नगर बंद रखा जायेगा, इसके बाद भी पुलिस द्वारा वारदात का पता न लगा पाने पर जनसहयोग से अनिश्चितकालीन नगर बंद आदि आंदोलन किए जायेंगे इसकी समस्त जवाबदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!