ब्रेकिंग
पुलिस ने एक आरोपी से पकड़ा गांजा। 7 लाख से अधिक का मशरूका जप्त हुआ - बाबा बैजनाथ मंदिर के गर्भगृह में भराया पानी। दर्शनार्थी बाहर से ही दर्शन करने को मजबूर हुए। जल्द हाल... देश के प्रधानमंत्री के साथ ही आगर मालवा जिले के शहिद एवं भूतपूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान। इंदौर ... *" स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों के बीच चल रहा है रैकेट "* कुछ ऐसे ही आरोपो के ... आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, कानड, नलखेड़ा एवं उज्जैन क्षेत्र से चोरी गई कुल 18 मोटर सायकलें कीमती क... कांग्रेस नें तिरंगा हाथ में लेकर निकाली जय हिंद यात्रा, पाकिस्तान के खिलाफ मिली सफलता के लिए भारतीय ... नलखेड़ा में 50 लाख की लूट। लुटेरो ने हाथ तोड़कर लूटे 50 लाख के सोना, चांदी के जेवरात और नगद रुपए तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने, सेना के सम्मान में सर्व समाज तनोडिया ने निकाली तिरंगा यात... सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का मामला, कांग्रेस नें जलाया मंत्रियों और सांसद का पुतला भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने आगर मालवा जिला मुख्यालय पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। जगह-जगह हुआ भव...

नलखेड़ा पुलिस ने किया लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश। लुटेरी दुल्हन सहित कुल सात आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

आगर मालवा-
नलखेड़ा पुलिस ने लुटेरी  दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश किया है। थाना नलखेड़ा पुलिस को फरियादी कैलाश नागर ने रिपोर्ट कर बताया कि मुझसे शादी के नाम पर 1 लाख 65 हजार रुपये लेकर शादी करवाई गई। शादी के अगले दिन लुटेरी दुल्हन अपने गिरोह के साथ फरार हो गई।_

_पुलिस कार्यवाही_ :- _फरियादी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 194/23 धारा 420,34 भादवि का पंजीबद्ध किया जाकर लुटेरी दुल्हन व गिरोह की तलाश हेतु विशेष टीम गठित किया जाकर भोपाल, राजगढ़, बोडा, पचोर व सारंगपुर व आसपास के अंचलों में लगातार मुख़बिरों के माध्यम से दबिश दी गई। इस प्रकार पुलिस की टीम द्वारा लुटेरी दुल्हन व गिरोह का पर्दाफाश किया गया। पुलिस की प्रभावशाली कार्य प्रणाली ने इस मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है जिसके तहत लुटेरी दुल्हन सहित इस गिरोह के कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपीगण :-
_1) रतनलाल निवासी मगराना थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़_
_2) सुनिल निवासी महुआ थाना बोडा, जिला राजगढ़_
_3) रोडमल निवासी रामपुरा थाना नलखेडा जिला आगर_
_4) नैमसिंह उर्फ चैनसिंह उर्फ सोनू निवासी महुआ थाना बोडा, जिला राजगढ़_
_5) राहुल निवासी दोलतपुर थाना बन्डा जिला सागर हाल भोपाल_
_6) प्रीति उर्फ ममता निवासी भोपाल_
_7) सुसमा निवासी पिपलानी भोपाल ।_

_अपराध की कार्यप्रणाली:- पुलिस द्वारा आरोपीगण से विस्तृत पूछताछ की गई तो यह पाया गया कि गिरोह का मुख्य उद्देश्य शादी के झांसे में फंसा कर लोगों को ठगना था। यह गिरोह पहले अपने सदस्यों के माध्यम से संभावित शिकार को तलाशता था। फिर शादी के लिए तैयार लड़की का परिचय देकर उसे लड़के के घर भेजता था। शादी होने के बाद, यह गिरोह शादी के अगले दिन मौका पाकर नकदी और कीमती सामान लेकर फरार हो जाता था। इस गिरोह की योजना इतनी सटीक होती थी कि वे अपने निशाने पर ऐसे लड़कों को चुनते थे जिनकी शादी नहीं हो रही थी और शादी के लिए बेताब थे। इस प्रकार, शादी का झांसा देकर यह गिरोह लोगों को ठगने में सफल होता था। गिरोह अपने शिकार को फंसाने और ठगने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करता था_ ।

_सराहनीय भूमिका:- निरीक्षक शशि उपाध्याय, उप निरीक्षक जितेंद्र सिंह, सउनि मोती सिंह गुर्जर, आरक्षक 232 महेंद्र सिंह, आर.02 गिरिराज जामलिया, महिला आरक्षक 287 नीतूराज खींची, सै.1034 अनिल सेन ने उल्लेखनीय कार्य किया।_

_पुलिस अधीक्षक द्वारा इस उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्पुर्ण पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।_

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!