ब्रेकिंग
आगर में खुला प्रदेश का पहला सीपी प्लस सिक्योरिटी सिस्टम शोरूम। कलेक्टर और एसपी ने किया उद्घाटन हमेशा विवादों में रहने वाली बड़ोद की सीएमओ संध्या सरयाम ने अब कराया पार्षद पर थाने में प्रकरण दर्ज। ... अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का... तहसीलदार, पटवारी और उप पंजीयक सहित कुल 11 लोगों पर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनिय... जिले के 70 किसान कर रहे पिछले 24 साल से मुआवजे का इंतजार । दूसरे जिले के किसानों को 18 साल पहले ही म... राज्य कर्मचारी संघ ने 25 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौपा मप्र के अधिकारियों/कर्मचारियों की वर्षों से ल... श्रमजीवी पत्रकार संघ ने सोपा मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को आभार पत्र। पत्रकार बीमा एवं दुर्घटना योजन... राहुल गांधी पर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की विवादित टिप्पणी पर विरोध, कांग्रेस विधायक सहित क... देश में जगह-जगह सेवा भाव के साथ मनाया जा रहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन। भाजपा नगर मंडल आग... भारतीय किसान संघ ने खोला केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा। आक्रोश रैली में सैकड़ो ट्रैक्टर और...

अपना घर वृद्धा आश्रम में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस, कलेक्टर, एसपी, सीईओ ने वृद्ध जनों का किया सम्मान

आगर मालवा। अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में आज मंगलवार को आगर देवली रोड पर स्थित अपना घर वृद्धा आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस मनाया गया, जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, विशेष अतिथि पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह, सीईओ जिला पंचायत आगर हरसिमरनप्रीत कौर, उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग विजय चौरसिया की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पधारे मुख्य अतिथियों व समाजसेवियों के द्वारा वृद्धजनों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया गया, कलेक्टर ने वृद्धजनों से मिलकर उनके हाल-चाल भी जाने और उन्हें उनके मौलिक अधिकारों व शासन से मिलने वाली योजना की उन्हें जानकारी दी गई, साथ ही कलेक्टर ने आम लोगों से भी अपील की है कि वृद्धावस्था में अपने वृद्धजनों का सम्मान करें व उन्हें अपने साथ में रखें वृद्धावस्था एक ऐसी अवस्था होती है जिसमें वृद्ध जनों को सबसे ज्यादा उन्हें उनके घर वालों की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर आगर थाना प्रभारी अनिल जी मालवीय ट्राफीक सूबेदार जगदीश यादव सहीत पुलिस विभाग स्टाप मौजूद रहे ओर आश्रम संचालिका मीना जयंत, आश्रम प्रबंधन कनीराम यादव, महावीर सेवा समिति आगर मालवा के सदस्य, अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोसल ग्रुप मध्यप्रदेश मालवा रीजन के अध्यक्ष अशोक कुमार मोदी, कोषाध्यक्ष विजय कुंडल बौरा, राष्टीय उपाध्यक्ष प्रकाश नाहर, हेमेंद्र जैन एवं आश्रम स्टाफ आदि मौजूद रहे-

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!