ब्रेकिंग
पुलिस ने एक आरोपी से पकड़ा गांजा। 7 लाख से अधिक का मशरूका जप्त हुआ - बाबा बैजनाथ मंदिर के गर्भगृह में भराया पानी। दर्शनार्थी बाहर से ही दर्शन करने को मजबूर हुए। जल्द हाल... देश के प्रधानमंत्री के साथ ही आगर मालवा जिले के शहिद एवं भूतपूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान। इंदौर ... *" स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और ठेकेदारों के बीच चल रहा है रैकेट "* कुछ ऐसे ही आरोपो के ... आगर पुलिस की बड़ी कार्रवाही, कानड, नलखेड़ा एवं उज्जैन क्षेत्र से चोरी गई कुल 18 मोटर सायकलें कीमती क... कांग्रेस नें तिरंगा हाथ में लेकर निकाली जय हिंद यात्रा, पाकिस्तान के खिलाफ मिली सफलता के लिए भारतीय ... नलखेड़ा में 50 लाख की लूट। लुटेरो ने हाथ तोड़कर लूटे 50 लाख के सोना, चांदी के जेवरात और नगद रुपए तिरंगा यात्रा में गूंजे देशभक्ति के तराने, सेना के सम्मान में सर्व समाज तनोडिया ने निकाली तिरंगा यात... सेना के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियों का मामला, कांग्रेस नें जलाया मंत्रियों और सांसद का पुतला भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने आगर मालवा जिला मुख्यालय पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। जगह-जगह हुआ भव...

नेशनल हेराल्ड मामला। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया सोनिया गांधी, राहुल गांधी का पुतला दहन

आगर मालवा-

नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के विरुद्ध मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपपत्र दायर किया है।

जांच एजेंसी की ओर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर ईडी ने दोनों नेताओं को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाया है।

आरोपपत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सैम पित्रोदा, सुमन दुबे समेत कई नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

 ईडी की इसी कार्रवाई के बाद पूरे देश में कांग्रेस और भाजपा के बीच राजनीतिक कशमकश जारी हो गई है।

जहां एक और कांग्रेस इसे राजनीति से प्रेरित कार्रवाई बता कर जगह-जगह ज्ञापन दे रही है वहीं भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सोनिया गांधी और राहुल गांधी के पुत्रों का दहन किया जा रहा है।

इसी क्रम में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नगर मंडल आगर ने भारत प्रवर्तन निदेशालय द्वारा नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस के दोनों पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी को भ्रष्टाचार में लिप्त पाए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया गया।

कार्यकर्ता हाथों में गांधी परिवार मुर्दा बाद के स्लोगन हाथो में ले रखे थे, वहीं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा बड़ोद रोड चौराहा आगर पर इनका पुतला दहन किया गया।

 इस दौरान युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष सोलंकी पार्षद, युवा मोर्चा जिला महामंत्री आयुष तिवारी , युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विवेक अजमेरा, लोकेश पालीवाल,महेश शर्मा,उमंग माली, निखिल गवली, विनोद पालीवाल, पंकज जैन, डिम्पेश जैन सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए-

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Don`t copy text!