भारतीय सेना के शौर्य को सलाम करने आगर मालवा जिला मुख्यालय पर निकाली गई तिरंगा यात्रा। जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत। शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई
आगर मालवा-
भारत की सेनाओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकिस्तान (पाकिस्तान) के खिलाफ भारतीय सेनाओ द्वारा जो शौर्य दिखाते हुए हिंदुस्तान का गौरव पूरे विश्व में बड़ाया हे उसके चलते भारतीय सेना और राष्ट्र रक्षकों के सम्मान में जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन आगर जिला मुख्यालय पर किया गया। तिरंगा यात्रा झंडा चौक छावनी आगर से प्रारंभ हुई, जो रातडिया तालाब, नाना बाजार, सराफा बाजार, अस्पताल चौराहा होते हुए विजय स्तम्भ पहुंची, जहां शहीद वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस आयोजन में कलेक्टर राघवेंद्र सिंह, एसपी विनोद कुमार के साथ ही क्षेत्रीय विधायक मधु गहलोत समेत बड़ी संख्या में महिला, बच्चे एवं आमजन शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में देशभक्ति से ओतप्रोत माहौल देखने को मिला। सेकड़ो की संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर उमड़े और “भारत माता की जय” व “वंदे मातरम्” जैसे नारे लगाए गए। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का भव्य स्वागत किया। इस ऐतिहासिक आयोजन में बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया-
