नियमों का पालन नहीं कर रहे जिले के 22 कॉमन सर्विस सेंटरों पर को किया गया बंद। अन्य की भी हो रही जांच।
आगर मालवा-
जिले में नियमों का पालन नहीं कर रहे कॉमन सर्विस सेंटरों पर सीएससी ई-गावार्नेन्स ने कार्रवाई की है। जांच में अनियमितताएं सामने आने के बाद जिले के 22 सीएससी सेंटरों की आईडी ब्लॉक कर दी गई है। इस कार्रवाई से जिलेभर के सीएससी संचालकों में हड़कंप मच गया है।
हम आपको बता दें कि डिजिटलीकरण को गाँव-शहर तक ले जाना और इस माध्यम से अधिकांश सरकारी सेवाएँ, बैंकिंग और भुगतान सुविधाओ की घर तक पहुंच, रोजगार और सूचना तक पहुंच, डिजिटल साक्षरता बढ़ाना आदि उद्देश्य से इन CSC केन्द्रो की स्थापना भारत सरकार के Ministry of Electronics & IT (MeitY) के माध्यम से की गई है।
जिला प्रबंधक सीएससी आगर मालवा भूपेंद्र कुमार ने बताया कि शासन द्वारा सीएससी संचालन की अनुमति इस उद्देश्य से दी जाती है कि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ निर्धारित दरों पर आसानी से मिल सके। लेकिन कई संचालकों ने केवल रजिस्ट्रेशन कराकर आईडी चालू कर ली और शासन के तय नियमों का पालन नहीं किया जिसके चलते CSC केन्द्रो का फिजिकल वेरिफिकेशन कराया जा रहा है।
अभी वर्तमान में जिन सीएससी केन्द्रो की आईडी बंद की गई है उनमें प्रमुखता संचालक की के.वाय.सी. नहीं होना, चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं करवाना के अलावा ऐसे सीएससी केंद्र है जो बिना स्थायी दुकान या कार्यालय के संचालित हो रहे थे।
