भक्ति का अनूठा उत्साह: गुरुदेव की कथा पंडाल लिए किसानों ने अपनी प्याज और गेहूं की लहलहाती फसल को भी उखाड़ा
आगर मालवा-
मालव माटी के गौरव और सुप्रसिद्ध गो सेवक संत पंडित कमल किशोर जी नागर के मुखारबिंद से आगामी 27 जनवरी 2026 से ग्राम लटूरी गहलोत (ब्लॉक नलखेड़ा) में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आध्यात्मिक आयोजन 2 फरवरी 2026 तक चलेगा, जिसमें गुरुदेव अपने भजनों और प्रवचनों के माध्यम से क्षेत्र की जनता को भक्ति मार्ग से जोड़ेंगे।
फसल की कुर्बानी, भक्ति का जोश
कथा को लेकर ग्रामवासियों और क्षेत्र की जनता में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धा का आलम यह है कि लगभग 25 बीघा में बनाए जा रहे विशाल कथा पंडाल के लिए लटूरी गहलोत के किसानों ने अपने खेतों में खड़ी प्याज और गेहूं की कच्ची फसल की परवाह न करते हुए, उन खेतों को कथा स्थल (मैदान) में तब्दील कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गुरुदेव के आगमन और उनके मुख से भागवत श्रवण के आगे यह सांसारिक फसल बहुत छोटी है।
क्षेत्र में खुशी की लहर
कथा की तारीख नजदीक आते ही पूरे नलखेड़ा ब्लॉक और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। आयोजन की तैयारियाँ युद्धस्तर पर जारी हैं। भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुँचने की उम्मीद को देखते हुए ग्रामीण और आयोजन समिति व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 27 जनवरी से शुरू होने वाले इस भक्ति महोत्सव में गुरुदेव द्वारा ज्ञान, वैराग्य और गो सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।
न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करें
इस संबंध में आयोजन समिति द्वारा जिले के अधिकारियों को भी सूचित करते हुए उनसे आवश्यक व्यवस्था करने के लिए निवेदन किया जा रहा है-

