Blog

आगर ब्लाक की आशा कार्यकर्ताओं ने अपने लबित भुगतान को लेकर विधायक मधु गेहलोत को दिया ज्ञापन, विधायक द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों से बात करने पर 7 दिनों में भुगतान करने का मिला आश्वासन

आगर मालवा- आगर ब्लॉक की समस्त आशा कार्यकर्ताओं ने विधायक मधु गेहलोत को अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन देकर अवगत कराया जिसमें आशा कार्यकर्ताओं की मानदेय, प्रोत्साहन राशि और लंबित कुष्ठ रोग सर्वेक्षण और एलटीटी भुगतान के संबंध में। 6 महा से राशि का भुगतान का उल्लेख किया गया है। आशाओं की जायज समस्या को लेकर विधायक ने जिम्मेदारों से बात कि आशा कार्यकर्ताओं ने वताया कि हम ब्लॉक की आशा कार्यकर्ताएँ गाँव के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएँ प्रदान करने के लिए अपने कार्यक्षेत्र में पूर्ण समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य कर रही हैं, और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार सभी प्रकार के सर्वेक्षणों और विभागीय कार्यों में सहयोग कर रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अगस्त 2025 से सभी आशा कार्यकर्ताओं को मासिक मानदेय और प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया है। इसके साथ ही, पिछले 3 वर्षों (2022-2023 और 2023-2024) के लिए कुष्ठ रोग सर्वेक्षण और एलटीटी का भुगतान भी लंबित है। इसी वजह से हमें अपने परिवार और बच्चों के पालन-पोषण में कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आयुष्मान प्रशिक्षण के दौरान हमें बताया गया था कि हमें प्रति कार्ड 10 रुपये का भुगतान किया जाएगा, लेकिन आज तक हमें कोई भुगतान प्रास नहीं हुआ है। एनसीडी फॉर्म आशा कार्यकर्ताओं द्वारा भी भरे जाते हैं। इनका भी भुगतान नहीं किया गया है। जब भी हम भुगतान के संबंध में स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से बात करते हैं, तो हमारी चिंताओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है और वे सॉफ्टवेयर समस्याओं का बहाना बनाकर जिम्मेदारी से बच निकलते हैं। पिछले दो वर्षों से, मासिक वाउचरों से हर बार अपूर्ण भुगतान किया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि विभाग में पैसों की कोई कमी नहीं है, फिर भी अगली बार आ जाएंगे ऐसा कहकर हमारे जायज मांगों को अनदेखा कर दिया जाता है। इस प्रकार हमारे वाउचर की कुल राशि में से हर महीने एक निश्चित राशि काट ली जाती है। आर्थिक कठिनाई और संकट के इस समय में, ब्लॉक की समस्त आशा कार्यकर्ता ने शनिवार को विधायक

कार्यालय पहुंचकर मधु गेहलोत को ज्ञापन देकर गुहार लगाई है। आवेदकों ने जिला के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को भी आवेदन प्रस्तुत किए हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इसलिए, निवेदन है कि हमारे लंबित 5 महीनों के मानदेय और प्रोत्साहन राशि, तथा पिछले 3 वर्षों से लंबित कुष्ठ रोग सर्वेक्षण और एलटीटी भुगतान को शीघ्र जारी किया जाए और हमारी सहायता की जाए।इस दौरान संघ की जिलाध्यक्ष रेखा अजमेरा,ब्लाक अध्यक्ष गिरजेश यादव, सुपरवाइजर सपना गोयल,धापुबाई भिलाला,शौभा दुबे,हवाबाई वर्मा,चेतना बैरागी,शबाना बी मुल्तानी,कमलेश शर्मा,रीना चौहान,माया बाई, आदि उपस्थित थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *