आगर मालवा में केटामाइन ड्रग मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार 5 करोड़ की ड्रग तस्करी केस में कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी
आगर मालवा-जिले में मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े बहुचर्चित और हाई-प्रोफाइल केटामाइन ड्रग प्रकरण में कोतवाली पुलिस को आखिरकार बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की 9 किलो से अधिक केटामाइन ड्रग के मामले में चार महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी और भाजपा नेता राहुल आंजना को आज रविवार को कोतवाली पुलिस को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
हम आपको बता दें कि 12 सितंबर को आगर की पुलिस ने बड़ी सुनयोजित ढंग से मादक पदार्थ का परिवहन करते हुए आरोपी को पकड़ा था और उसे दिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रकरण का मुख्य आरोपी राहुल आंजना घटनास्थल से फरार हो गया था। उसी दिन आगर पुलिस ने प्रकरण के दो आरोपी ईश्वर मालवीय और दौलत सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और फिर 24 सितंबर को सुरेश आंजना की गिरफ्तारी हुई थी और आज 18 जनवरी 2026 को प्रकरण के मुख्य आरोपी राहुल आंजना को गिरफ्तार करने में अगर पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।
राहुल आंजना को कल पुलिस द्वारा कोर्ट में पेश किया जाएगा जहां से उसके रिमांड की मांग की जाएगी।
यह गिरफ्तारी न केवल जिले में सक्रिय ड्रग माफिया नेटवर्क के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, बल्कि हाल के दिनों में मुख्य आरोपी के अभी तक गिरफ्तार न होने से सवालों के घेरे में आई पुलिस के लिए भी राहत लेकर आई है ।
मुखबिर की सूचना पर सुनियोजित कार्रवाई
आज मुखबिर से मिली सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने बैजनाथ मार्ग स्थित हेलीपैड के पास घेराबंदी कर बाइक से गुजर रहे राहुल आंजना को पकड़ लिया।
हम आपको बता दे की 12 सितंबर 2025 को कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहनों से 9.250 किलो केटामाइन ड्रग, 6 ग्राम एमडी ड्रग, अमोनियम क्लोराइड, 35 लीटर आइसोप्रोपाइल अल्कोहल, ड्रग निर्माण में उपयोग होने वाली मशीनें व अन्य उपकरण बरामद किए थे।
पुलिस के अनुसार जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 5 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई थी।
पहले ही जेल जा चुके हैं तीन आरोपी
इस प्रकरण में पहले ही ईश्वर मालवीय, दौलत सिंह आंजना और सुरेश आंजना को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि मुख्य आरोपी राहुल आंजना घटना के दिन से ही फरार था, जिसकी तलाश लगातार जारी थी।
पुलिस की बड़ी कामयाबी
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को उम्मीद है कि ड्रग तस्करी के पूरे नेटवर्क से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। फिलहाल आरोपी से सघन पूछताछ की जा रही है।
