Blog

माँ बगलामुखी मंदिर के विकास के नाम पर आगर मालवा जिले के शीर्ष अधिकारियों पर लगा निजी भूमि स्वामीयों से साठगाठ कर शासन को करोड़ों रुपए की चपत लगाने का आरोप । लोकायुक्त द्वारा जांच में दस्तावेजो की लिखित मांग के 9 माह बाद भी नहीं मिले अभी तक दस्तावेज

आगर मालवा –

  जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर के विकास के नाम पर जिले के उच्च अधिकारियों पर निजी भूमि स्वामियों से साठ-गाठ कर शासन को करोड़ों रुपए की चपत लगाने के आरोप लगे हे।

लोकायुक्त उज्जैन कार्यालय के डीएसपी राजेश पाठक जो इस प्रकरण की जांच कर रहे हैं का एक पत्र जो जिले के कलेक्टर के नाम से दिनांक 22/04/2025 को जारी किया गया है हमारे संज्ञान में आया हे ।

  इस पत्र के माध्यम से प्रकरण से संबंधित कुल 11 दस्तावेजों की मांग जांच अधिकारी द्वारा करते हुए बताया गया है कि लोकायुक्त कार्यालय, उज्जैन संभाग उज्जैन में संलग्न दस्तावेज के साथ माँ बगलामुखी मंदिर, नलखेड़ा जिला आगर मालवा स्थित मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष / सचिव सहित कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर, तहसीलदार एवं अन्य अधिकारियों / कर्मचारियों द्वारा कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से षडयंत्रपूर्वक 20.044 हेक्टेयर शासकीय भूमि के उपरांत भी निजी स्वामियों से आपसी सांठ-गांठ कर करोड़ो जमा राशि फर्जी प्रस्ताव तैयार कर राशि हड़पने के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। उक्त शिकायत का सत्यापन मुझ अधोहस्ताक्षरकर्ता द्वारा किया जा रहा है। उक्त शिकायत सत्यापन हेतु बिन्दुवार जानकारी की प्रमाणित प्रति की आवश्यकता है जो कि निम्नानुसार है।

  लोकायुक्त द्वारा 9 माह पहले जारी किए गए इस पत्र को लेकर तत्कालीन जिला प्रशासन उदासीन दिखाई दिया और इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

   इस संबंध में जब गिरीश न्यूज़ ने लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि हमने पत्र जारी किया है उसके बाद से दस्तावेजों का इंतजार कर रहे हैं पर अभी तक हमें दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए हे।

   इस संबंध में जब हमने जिले की कलेक्टर प्रीति यादव को लोकायुक्त का उपरोक्त संदर्भित पत्र व्हाट्सएप पर भेजते हुए चर्चा की तो उन्होंने बताया कि अभी तक मुझे इस प्रकरण के संबंध में कोई जानकारी नहीं थी। मैं इसे अभी दिखा लेती हूं और यदि जानकारी नहीं भेजी हे तो जल्दी ही भेज दी जाएगी –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *