Blog

हाई टेंशन लाइन से डंपर में फैला करंट। दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत, एक गंभीर घायल

आगर मालवा- नलखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोहड़िया में मंगलवार को एक भीषण और झकझोर देने वाला हादसा सामने आया, जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया।

एक ढाबे पर जमीन भराव का मटेरियल डालने पहुंचे डम्पर के साथ यह हादसा उस वक्त हुआ, जब मटेरियल खाली करने के बाद डम्पर के हाइड्रोलिक सिस्टम में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मटेरियल खाली हो जाने के बाद भी डम्पर का पिछला हिस्सा पूरी तरह नीचे नहीं आ पाया। इसी दौरान डम्पर अनियंत्रित स्थिति में ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन की चपेट में आ गया। टकराते ही डम्पर में तेज करंट फैल गया और आसपास मौजूद लोग उसकी जद में आ गए।

इस दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौके पर ही करंट से झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना अचानक और भयावह था कि मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *