Blog

आगर के रेल लाइन प्रोजेक्ट को झटका

आगर मालवा – क्षेत्र के बहुप्रतिक्षित रेल लाइन प्रोजेक्ट को धक्का लगा है। इस प्रोजेक्ट के लिए अभी हाल में ही हुए सर्वे को अश्विकृत कर दिया गया है। आगर सांसद महेन्द्र सोलंकी ने आज रेस्ट हॉउस पर केंद्र सरकार द्वारा जारी बजट पर पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए पत्रकारों के सवाल पर यह जानकारी दी है और साथ ही बताया कि पहले सर्वे के अश्विकृत होने के बाद दूसरा सर्वे प्रारम्भ हो चूका है और हम क्षेत्र की उपलब्धि के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, आशा है जल्द ही क्षेत्रवासियो को अच्छी खबर मिलेगी।

 सांसद बोले गोपनीय है कारण –

जब गिरीश न्यूज़ ने सांसद से सर्वे निरस्त होने का कारण पूछा तो वह इसका कारण नहीं बता सके और कहने लगे की यह विषय गोपनीय होते हैं।

क्षेत्रवासियों की भावना से लंबे समय से हो रहा है खिलवाड़- 

हालांकि यह पहली बार नहीं है जब आगर के लोगों को इस तरह का झटका लगा है। हम कह सकते है कि अब क्षेत्रवासियो को सर्वे का आदेश और फिर सर्वे के निरस्त होने की सुचना मिलने की एक आदत सी हो चुकी है। क्षेत्रवासियो को कई सालों तक देश और राज्य में अलग-अलग सरकार के नाम पर क्षेत्र के लोगों को बहलाया गया तो अब पिछले 12 सालों से केंद्र और राज्य में एक ही दल की सरकार है तब भी जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्रवासियो को जल्द ही इस बहुप्रतिक्षित उपलब्धि मिलने का सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है।

क्षेत्रवासी है आशावादी कभी ना कभी तो मिलेगी यह उपलब्धि-

खैर क्षेत्रवासी आशावादी है और हमें अभी भी विश्वास है कि हमारे जनप्रतिनिधि निश्चित ही इस क्षेत्र कि इस बहुप्रतिक्षित उपलब्धि के लिए संघर्ष कर रहे होंगे और जल्द ही ये हमारे लिए आश्वासन के आगे कोई अच्छा परिणाम लेकर आएंगे-

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *