Blog

हिट एंड रन हितग्राही हो रहे परेशान। कलेक्टर के राहत राशि स्वीकृति आदेश के महीनों बाद भी नहीं मिली हितग्राहियों को अभी तक राहत राशि। अब कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंच रहे पीड़ित

आगर मालवा –

जिले के हिट एंड रन केस में कलेक्टर के राहत राशि मंजूरी आदेश के बाद भी हितग्राही 1 वर्ष से भी अधिक समय से अपनी राहत राशि का इंतजार कर रहे हैं पर अभी तक उन्हें मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में अभी तक राहत राशि न मिलने से परेशान हितग्राही कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुंच रहे हैं पर यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लग रही है।

आज भी कलेक्टर की जनसुनवाई में इसी तरह 26 जून 2025 का कलेक्टर राहत राशि मंजूरी आदेश लेकर पहुंचे घीसालाल पिता हरलाल निवासी ग्राम कोठड़ी तहसील नलखेड़ा ने जब गिरीश न्यूज़ को अपनी समस्या बताई तब हमने इस संबंध में अपर कलेक्टर आर. पी. वर्मा से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि यह राशि मुंबई कार्यालय से सीधे हितग्राहियों के खाते में जमा होना है। हम लगातार उनसे दूरभाष से चर्चा कर हितग्राहियों के खाते में राशि डलवाने का प्रयास कर रहे हैं पर अभी तक जिले के कुल 28 प्रकरण में से सिर्फ 1 खाते में ही राशि आ पाई है।

इस संबंध में जब गिरीश न्यूज़ ने जनरल इंश्योरेंस काउंसिल मुंबई कार्यालय जहां से ऐसे हितग्राहियों को राहत राशि जारी होनी है से चर्चा की तो उन्होंने बताया कि पोर्टल में समस्या आने के कारण हितग्राहियों के खाते में राशि जाने में देरी हो रही है अब हमारा पोर्टल शुरू होने वाला है जल्द ही जिन हितग्राहियों के समस्त दस्तावेज सही तरह से सलग्न है उनके खाते में राशि डाल दी जाएगी और जिनके आवेदन में कुछ कमी है तो उस संबंध में पोर्टल पर ही उल्लेख किया जाएगा जिसे सीधे कलेक्टर कार्यालय में देखा जा सकता है और फिर वहां से दस्तावेजों की पूर्ति के बाद उनके खाते में भी राशि डाल दी जाएगी।

हम आपको बता दें की हिट एंड रन मामले में राहत राशि हेतु इस पोर्टल का केंद्रीय संचालन और फंड रिलीज़ जनरल इंश्योरेंस काउंसिल, मुंबई द्वारा किया जाता है।

जिला/राज्य स्तर पर कलेक्टर या सक्षम प्राधिकारी केस प्रोसेस करता है, लेकिन राशि की अंतिम मंजूरी/रिलीज़ मुंबई कार्यालय से ही होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *