आगर-मालवा – म.प्र. आजाद कोटवार कर्मचारी संघ के प्रदेश संगठन के आह्वान पर प्रदेश के 38 हजार कोटवार अनिश्चितकालीन हड़ताल के रास्ते पर हैं और वर्तमान में काली पट्टी बांधकर कार्य कर रहे है । इस संबंध में संघ की जिला इकाई ने कलेक्टर/ अनुविभागीय अधिकारी महोदय को ज्ञापन दिनांक 21/10/2026 सौंपकर 22 से 28 अक्टूबर तक शांतिपूर्ण सत्याग्रह की अनुमति मांगी है।
संघ ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्णय अनुसार दिनांक 18/09/2026 को तहसीलदार महोदय के माध्यम से शासन को ज्ञापन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई निराकरण नहीं हुआ।
कोटवारों की 3 प्रमुख मांगे ये हैं:
1. कोटवारों को स्थाई शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए।
2. कोटवारों को प्राप्त रोजगार / मालगुजार भूमि को भूमिस्वामी घोषित किया जाए।
3. कोटवार पद की राशि का भुगतान पूर्व की तरह सीधे शासन से किया जाए और कोटवार वर्दी घोटाले की जांच स्टार की एजेंसी से कराते हुए दोषी ठेकेदार, कर्मचारियों को दंडित किया जाए।
आंदोलन की रूपरेखा:
जिला अध्यक्ष ने ज्ञापन में बताया कि मप्र के सभी जिलों की तरह इस जिले के कोटवार भी दिनांक 22/10/2026 से 28/10/2026 तक जिला मुख्यालय पर टेंट लगाकर शांतिपूर्ण सत्याग्रह आंदोलन करेंगे। दिनांक 28/10/2026 को जिला स्तरीय ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा।
यदि तब भी मांगों का समाधान नहीं हुआ तो दिनांक 31/10/2026 से प्रदेश के सभी 38,000 कोटवार भोपाल में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
