Screenshot 20260705 134053 Gallery

आगर मालवा –

आगर से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर। सरकारी गोचर भूमि पर कथित अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा एक्शन शुरू कर दिया है। आज सुबह से एसडीएम, एसडीओपी, तहसीलदार, नगर पालिका सीएमओ, थाना प्रभारी सहित भारी पुलिस बल के साथ राजस्व विभाग एवं नगर पालिका के लगभग 200 अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं। प्रशासन की निगरानी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है।

कल सर्व हिंदू समाज ने सरकारी गोचर भूमि पर लंबे समय से हो रहे कथित अतिक्रमण का आरोप लगाते हुए आगर – उज्जैन मार्ग पर जाम लगा दिया था और इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी आगर के नाम ज्ञापन दिया था।

सर्व हिंदू समाज बैनर तले संगठन ने प्रदर्शन कर प्रशासन को इस सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की थी।

“ज्ञापन में उल्लेख किया गया था कि बस स्टैंड के समीप उज्जैन हाईवे से लगी सरकारी गोचर एवं चरागाह भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे और निर्माण किए जा रहे हैं। ज्ञापन में संबंधित सर्वे नंबरों का उल्लेख करते हुए लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि पर अतिक्रमण का दावा किया गया था।”

“प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आज मौके पर संयुक्त कार्रवाई शुरू की है। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात है, जबकि राजस्व विभाग एवं नगर पालिका का अमला भी पूरी कार्रवाई की निगरानी कर रहा है।”

“गौरतलब है कि इस आंदोलन में ज्ञापन देते समय हिंदू जागरण मंच के प्रांत घुमंतू टोली प्रमुख हर्ष तिवारी, हिन्दू जागरण मंच जिला संयोजक हरिशंकर लववंशी, जिला संयोजक घुमंतू कार्य मनोज यादव,धर्मेंद्र गहलोत भारत रक्षा मंच जिला अध्यक्ष,अजय सोलंकी,प्रकाश धानका, गौरव जैन, दुर्गेध जायसवाल, दिनेश मालवीय(नाटी) महेन्द्र माली,श्याम सिंह,मेहरबान सिंह,करण सिंह कुणाल कुमरावत,लवकुश बैरागी, देवकरण यादव,ईश्वर सिंह,श्याम सिंह,एवं सर्व हिन्दू समाज के कार्यकर्ता उपस्थित रहे थे और तत्काल कार्रवाई न होने पर उनके द्वारा क्रमबद्ध आंदोलन की चेतावनी भी प्रशासन को दी गई थी।

यह भी पड़े