Screenshot 20260706 014334 Gallery

आगर मालवा –

आगर में बस स्टैंड के पास स्थित शासकीय 25 बीघा पर अवैध कब्जा हटाने की कार्यवाही करने के बाद जब एसडीएम के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने बड़ा तालाब के सामने माहेश्वरी धर्मशाला के पीछे वाले एरिया देसाई कॉलोनी में पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की तो मामला वहां काफ़ी पेचीदा हो गया।

इस क्षेत्र में जब अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई शुरू हुई तो जिन पर अतिक्रमण का आरोप था उन्होंने उनके पास पट्टा और इस पट्टे पर भवन बनाने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत राशि मिलने और उसके बाद भवन निर्माण की बात कहीं वही एसडीएम मिलिंद ढोके का कहना था कि पट्टा जिस सीमा के तहत जारी किया गया था उससे हटकर निर्माण कार्य किया जा रहा था और इस प्रकार के अवैध अतिक्रमण को ही तोड़ा जा रहा है।

इस दौरान इस क्षेत्र के लोग जिनका मकान अतिक्रमण में बताकर तोड़ा जा रहा था उनका ह्रदय विदारक विलाप जनप्रतिनिधि, नेताओं और अधिकारियों के सामने आया।

इस घटनाक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष ओम मालवीय एवं नगल पलिका अध्यक्ष नीलेश पटेल भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को रोकते हुए पहले जो विवाद सामने आ रहे हैं उनके निराकरण की बात एसडीएम से कहीं। वहीं कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्रीमती विजयलक्ष्मी तवर भी इस अतिक्रमण हटाओ मुहिम को अवैध बताते हुए अपने कार्यकर्ताओ के साथ धरने पर बैठ गई और इस दौरान हुई बारिश में भी वे धरने पर बैठी रही। एसडीएम मिलिंद ढोके ने आकर उनसे चर्चा की और उन्हें बताया कि सारी कार्रवाई नियम अनुसार की जा रही है और आगे भी जो कार्रवाई होगी वह नियम अनुसार ही होगी। हालांकि कांग्रेस जिला अध्यक्ष एसडीएम की बातों से संतुष्ट नजर नहीं आई और वह इस तरह से हुई कार्रवाई के खिलाफ कोर्ट में जाने की बात भी कह रही है –

न्यूज़ से संबंधित वीडियो देखने के लिए इस लाइन को टच करे –

यह भी पड़े