आगर-मालवा-
बैजनाथ निपानिया क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन मंदिर को हटाने और हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ कथित गाली-गलौज के आरोपों को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आगर में विरोध प्रदर्शन करते हुए थाने के सामने और बडोद रोड चौराहे पर इंदौर कोटा राजमार्ग पर चक्काजाम कर दिया इसके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आरोपित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आगर कोतवाली पहुंच गए।
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं नें निर्माणाधीन मंदिर को सुरक्षित रखनें तथा हिंदूवादी संगठनों के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की हे ।
सीमांकन के बाद शुरू हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार, बैजनाथ निपानिया क्षेत्र में स्थित विवादित भूमि पर मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। राजस्व विभाग द्वारा पुलिस की मौजूदगी में कराए गए सीमांकन में मंदिर निजी व्यक्ति की भूमि पर निर्मित होना पाया गया। इसके बाद प्रशासन द्वारा भूमि पर मौजूद अन्य अतिक्रमणों के साथ मंदिर को हटाने की कार्रवाई शुरू किए जाने की बात सामने आई। इस कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके चलते मौके पर विवाद की स्थिति निर्मित हो गई। इसी दौरान भूमि से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा हिंदूवादी संगठनों को लेकर कथित रूप से गाली-गलौज किए जाने का आरोप सामने आया। इसके बाद मामला और तूल पकड़ गया तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इसे संगठन का अपमान बताते हुए जिलेभर में विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी ।
कोतवाली में सार्वजनिक माफी के बाद मामला शांत
विरोध प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता आगर कोतवाली पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की इसी दौरान कोतवाली परिसर में संबंधित व्यक्ति द्वारा संगठन के कार्यकर्ताओं के समक्ष सार्वजनिक रूप से माफी मांगे जाने के बाद कार्यकर्ताओं का आक्रोश शांत हुआ।
समाचार लिखे जाने तक मामले से जुड़े सभी पक्षों के बीच कोतवाली आगर मे चर्चा जारी हे । मंदिर की स्थिति, विवादित भूमि और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर आगे क्या निर्णय होता है, इस पर सभी की निगाहें बनी हुई हे।
